वास्तु से जुड़े नियमों का पालन करने से व्यक्ति के जीवन में बनी रहती है सुख-शांति
Vastu Tips, (आज समाज), नई दिल्ली: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। इसमें सोने से जुड़े नियम के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि सही दिशा में सिर करके सोने से नींद न आने की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में आइए बिना देर किए आपको वास्तु के अनुसार बताते हैं कि किस दिशा में सिर करके सोना उत्तम माना जाता है।

सोने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते समय दक्षिण या फिर पूर्व दिशा में सिर करके सोना उत्तम मना जाता है। क्योंकि इस दिशा में सोने से मन में शांति बनी रहती है। तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है। थकान दूर होती है। इसके अलावा आप किसी ज्योतिष की भी सलाह ले सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

सोते समय दिशा का खास ध्यानरखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम दिशा की ओर सिर करके सोना उत्तम नहीं माना गया है। इससे व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना पड़ सकता है। उत्तर दिशा में भी सिर करके सोने से बचना चाहिए। इससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

सोने से पहले जरूर करें ये काम

रोजाना सोने से पहले अपने इष्ट देव का ध्यान करना चाहिए। इस दौरान किसी के बारे में गलत न सोचें। साथ ही हाथ-पैर धोकर ही सोना चाहिए और सुबह की शुरूआत देवी-देवताओं के ध्यान करनी चाहिए।

सोने से पहले जरूर करें इस मंत्र का जप

  • ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।।

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

अगर आप जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो सोने से पहले सिरहाने के पास एक तांबे के लोटे में पानी भरकर रख रखें और सुबह इस जल को किसी पौधे में डाल दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से नींद से जुड़ी समस्या दूर होती है और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।

ये भी पढ़ें: जानें पौष माह में रोजाना गाय को गुड़ खिलाने के फायदे