King Charles Coronation: ब्रिटेन के राजा बने किंग चार्ल्स तृतीय, पत्नी कैमिला सहित ताजपोशी

0
275
King Charles Coronation

Aaj Samaj (आज समाज), King Charles Coronation, लंदन: किंग चार्ल्स तृतीय ब्रिटेन के राजा बन गए हैं। लंदन के वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च में आज 80 मिनट तक राजा-रानी की ताजपोशी से जुड़ी रस्में चलीं। ऐबी में चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी कैमिला की शनिवार को ताजपोशी हुई। इसके बाद आर्चबिशप ने किंग चार्ल्स और Queen कैमिला को ताज पहनाए। किंग चार्ल्स ने 1661 में बना सेंट एडवर्ड का ताज पहना, तो वहीं Queen ने जो ताज पहना उससे कोहिनूर हीरा नहीं जड़ा हुआ था। कार्यक्रम के दो हजार से ज्यादा लोग गवाह बने। जब चार्ल्स-III को ताज पहनाया जा रहा था उस वक्त ‘गॉड सेव किंग चार्ल्स’ के जमकर नारे लगे।

ब्रिटिश शाही परिवार में 70 साल बाद ताजपोशी

ब्रिटिश शाही परिवार में 70 साल बाद ताजपोशी हुई है। इससे पहले 1953 में किंग चार्ल्स की मां यानी महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। उस समय चार्ल्स की उम्र केवल 4 साल थी। अब किंग चार्ल्स 74 साल के हो चुके हैं। करीब 6 महीने पहले क्वीन एलिजाबेथ का निधन होने के बाद उनके बड़े बेटे चार्ल्स को राजा घोषित कर दिया गया था, लेकिन उनकी ताजपोशी अब हुई है।

हजारों लोग सड़क के किनारे एकत्रित हुए

बर्मिंघम पैलेस से लेकर वेस्टमिंस्टर ऐबी तक हजारों लोग सड़क के किनारे महाराजा चार्ल्स तृतीय को देखने के लिए एकत्रित हुए। वेस्टमिंस्टर एब्बे 1066 में विलियम प्रथम (विलियम द कॉन्करर) के समय से प्रत्येक ब्रिटिश ताजपोशी का गवाह रहा है। महाराजा चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी कैमिला इस भव्य परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। ताजपोशी वाले स्थान की फुटेज साझा करते हुए ट्वीट में कहा गया, वेस्टमिंस्टर एबे महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला के ताजपोशी के लिए तैयार हैं। बता दें कि चार्ल्स तृतीय और कैमिला की साल 2005 में शादी हुई थी।

ताजपोशी असाधारण राष्ट्रीय गौरव का क्षण : ऋषि सुनक

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने महाराजा चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी की पूर्व संध्या पर एक बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि एब्बे में जहां करीब हजार वर्षों से राजाओं की ताजपोशी होती रही है, हर धर्म के प्रतिनिधि पहली बार केंद्रीय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा था कि महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला की ताजपोशी असाधारण राष्ट्रीय गौरव का क्षण होगा।

सुनक ने कहा राष्ट्रमंडल और उससे आगे के दोस्तों के साथ हम अपने महान राजशाही की स्थायी प्रकृति का जश्न मनाएंगे। कोई अन्य देश ऐसा शानदार प्रदर्शन नहीं कर सकता। गौरतलब है कि किंग चार्ल्स तृतीय ने बीते साल सितंबर में अपनी मां महारानी एलिजाबेथ की मौत के बाद यूनाइटेड किंगडम और 14 अन्य देशों के सम्राट के दावेदार बने थे, ताजपोशी होते ही वह इन देशों के सम्राट बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  6 May Weather: दिल्ली में फिर बारिश के बाद मौसम सुहावना, आठ मई से फिर चढ़ेगा पारा

यह भी पढ़ें : Paramjit Singh Panjwar: पाकिस्तान में खालिस्तान कमांडो फोर्स के सरगना पंजवार की हत्या

यह भी पढ़ें : World Health Organization ने कहा अब वर्ल्ड हेल्थ इमरजेंसी नहीं कोविड-19

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE