Vikas Dubey arranged Amar Dubey’s wedding on June 29, calling the girl and her family home: विकास दुबे ने 29 जून को कराई थी अमर दुबे की शादी, लड़की को परिवार सहित घर बुलाकर डलवाए सात फेरे

0
386

नई दिल्ली। कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में बच निकले कुख्यात अपराधी विकास दुबेकी तलाश पुलिस तेजी से कर रही है। जिसके तहत कई जगह दबिश दी जा रही है। विकास दुबे केपकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। इस बीच पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। विकास दुबे का करीबी अमर दुबेहमीरपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। कहा जा रहा हैकि विकास दुबे की सिक्योरिटी अमर दुबे ही देखता था। अमर दुबे की शादी चंद दिनों पहले29 जून को हुई थी। अमर दुबे के अपराध से जुड़े होने की बात पर लड़की वालेशादी से इनकार कर रहे थे तब विकास दुबे ने ही रिश्ता करवाया था। लड़की वालों के इनकार करने पर विकास ने लड़की को उसके परिवार के साथ अपने घर बुला लिया और यहीं शादी करा दी। बताया गया कि वह लड़की केवल दो दिन लड़की विकास के घर पर रही थी। बाद ें उसकी बिदाई परिवार के साथ कर दी गई थाी। शादी के लिए कोई भव्य आयोजन नहीं किया गया था। केवल रस्में अदा की गर्इंथी। विकास के करीबी 20-25 लोगों को ही शादी में शामिल हुए थे।
एसपी हमीरपुर श्लोक कुमार के अनुसार कानपुर पुलिस हत्याकांड में शामिल अमर दुबे की लोकेशन मौदहा के आसपास मिली थी। आज सुबह हमीरपुर पुलिस व एसटीएफ अमर की तलाश में चेकिंग कर रही थी तब अमर दुबे ने पुलिसा पर फायरिंग की। पुलिस फायरिंग में अमर दुबे घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली बारी में घायल इंस्पेक्टर मनोज शुक्ल व एक सिपाही को भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अमर दुंबे के पास से आॅटोमेटिक गन व कई हथियार मिले है।

SHARE