Vijaya Mehta Death: फिल्म निर्देशक विजया मेहता का 92 वर्ष की उम्र में निधन

0
127
Vijaya Mehta Death
Vijaya Mehta Death: मशहूर फिल्म निर्देशक विजया मेहता का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

Vijaya Mehta Death, (आज समाज), मुंबई: मराठा फिल्म थियेटर की जानी-मानी एक्टर और फिल्म डायरेक्टर विजया मेहता का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष की थीं। उनके निधन से समूचे फिल्म जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्रियों व महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत कई फिल्मी हस्तियों ने विजय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर दी श्रद्धांजलि 

विजया मेहता लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 30 जून की रात उन्होंने  आखिरी सांस ली। महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई नेताओं ने विजय मेहता को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर विजया मेहता को श्रद्धांजलि दी।

सिनेमा की सबसे महान हस्ती थीं विजया मेहता : मोदी

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, भारतीय रंगमंच और सिनेमा की दिग्गज हस्ती विजया मेहता भारतीय संस्कृति और और सिनेमा की सबसे महान हस्ती थीं और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्हें अपनी रचनात्मकता व कला के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता था। मोदी ने कहा, दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार व प्रशंसकों के साथ हैं।

मराठी रंगमंच व सिनेमा को अमूल्य योगदान दिया : गडकरी 

नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, विजया मेहता ने अपने नाटकों तथा फिल्मों के जरिये मराठी रंगमंच व सिनेमा को अमूल्य योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। सीएम फडणवीस ने कहा कि विजया मेहता ने कई प्रतिभाशाली रंगकर्मियों को तैयार किया। उन्होंने फिल्मों में निभाए विजय मेहता के किरदार सदैव याद किए जाएंगे। उनका निधन फिल्म जगत के लिए बड़ा झटका है।

4 नवंबर 1934 को हुआ था जन्म

सुनेत्रा पवार ने कहा, विजया मेहता का काम मराठी कला जगत के लिए ॅहमेशा प्रेरणा का काम करेगा। उनके निधन से एक सशक्त कलात्मक युग का अंत हो गया है। 4 नवंबर 1934 को जन्मीं विजया मेहता को कला जगत में प्यार से बाई पुकारा जाता था। वह प्रदर्शन कला की दिशा बदलने वाली अग्रणी हस्तियों में शुमार रहीं।

ये भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram: समांथा ने बदला तेलुगु सिनेमा का इतिहास, लेडी सुपरस्टार की फिल्म ने मचाया धमाल