Uttar Pradesh: plastic-like baby born in Pilibhit, veins shattering on breathing: उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में प्लास्टिक जैसे बच्चे ने लिया जन्म, सांस लेने पर चटक रहीं नसें

0
170

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत इलाके में एक महिला ने प्लास्टिक जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे को देखकर आम लोग ही नहीं बलिक डाक्टर और नर्सें भी हैरान थीं। डॉक्टर ने कोलायड बेबी होना मानकर उसकी हालत को देखकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, बच्चा प्लास्टिक की तरह था और उसकी नसें फट रही थीं, जो सांस लेने मात्र से चटक रहा था। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव गौनेरी के रहने वाले सूरजपाल की पत्नी मीना देवी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को परिजन सीएचसी ले गए। हालत नाजुक होने पर जच्चा को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार की रात में चेकअप करने पर सब ठीक मिला। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे महिला को सामान्य तरीके से प्रसव हुआ। नवजात को देख स्टाफ हैरान हो गए। वह साधारण बच्चों की तरह नहीं था, बल्कि प्लास्टिक की तरह दिख रहा था। पीलीभीत के सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने कहा कि जींस में गड़बड़ी होने और अनुवांशिक लक्षणों के होने से ऐसे बच्चों का जन्म होता है। ऐसे बच्चों का कहीं भी इलाज संभव नहीं होता है। खानपान में कमी और प्लास्टिक का अंश शरीर में जाना इसका कारण नहीं होता है। माता-पिता में किसी प्रकार की कमी से भी ऐसा होता है। इसके लिए दोनों को अपनी जांच करानी चाहिए।

SHARE