Police release Rahul Priyanka without bond, unconditionally: पुलिस ने बिना बॉन्ड, बिना शर्त राहुल प्रियंका को छोड़ा

0
221

उत्तर प्रदेश में हाथरस गैंगरेप मामले में पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए राहुल और प्रियंका गांधी आज हाथरस रवाना हुए थे।। बीच मेंही पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को यूपी पुलिस ने ग्रेटर नोयडा रोका तो राहुल गांधी उतर कर सड़क पर पैदल चलने लगे। पुुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर दोनों कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में यूपी पुलिस ने बिना शर्त, बिना बांड भरे दोनों नेताओं को छोड़ दिया। राहुल प्रियंका को यूपी पुलिस अपने साथ पुलिस र्स्पोटस सिटी से दिल्ली तक लेकर गई। उधर, हाथरस जिलाधिकारी पी.के. लक्षकार ने बताया कि जिले में सीआरपीसी की धारा-144 लागू कर दी गई है, जो आगामी 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। बता दें कि 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव उन्नीस वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट थी और जीभ भी कटी थी। पहलेउसे अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई थी।

SHARE