Parliament: एक दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, राजनाथ की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक

0
161
Parliament
Parliament: एक दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, राजनाथ की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक

All-Party Meeting, (आज समाज), नई दिल्ली: एक दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होगा और इससे पहले आज रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में विपक्ष के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। संसदीय कार्यक्रम मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju), भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और गौरव गोगोई सहित कई नेता मीटिंग में शामिल हुए। शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा और इन 19 दिनों में सत्र के दौरान 15 बैठकें होंगी।।

उम्मी, सभी पार्टियां शांतिपूर्वक काम करेंगी : रिजिजू

किरेन रिजिजू ने विपक्षी दलों से शांति की अपील की, लेकिन विपक्षी पार्टियों के सदस्यों के रवैये से लगता नहीं कि ससंद सुचारू रूप से चले। रिजिजू ने कहा, हमें उम्मीद है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सभी पार्टियां शांतिपूर्वक काम करेंगी और कार्यवाही में किसी तरह का व्यवधान नहीं होगा। उन्होंने कहा, सत्र का सुचारू रूप से चलना देश के लिए फायदेमंद होगा।

हम सभी की बात सुनेंगे 

किरेन रिजिजू ने कहा, ससंद सत्र के दौरान हम सभी विपक्षी दलों की बात सुनेंगे और उम्मीद है कि सभी लोग शांति से काम करेंगे और हंगामे से बचेंगे। बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की भारी जीत के बाद संसद का सत्र आयोजित हो रहा है। इसमें केंद्र सरकार असैन्य परमाणु क्षेत्र को प्राइवेट फर्मों के लिए खोलने संबंधी बिल के साथ अपने सुधार के एजेंडे को आगे बढ़ाएगी।

विपक्ष के इन मुद्दों पर हंगामे के आसार

विपक्ष संसद के शीतकालीन सत्र में चुनाव आयोग द्वारा देश के 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में चलाए जा रहे मतदाता सूची संशोधन के मुद्दे को उठाने की तैयारी में है और इस हंगामा होने के आसार हैं। इसके अलावा विपक्ष दिल्ली आतंकी हमला, दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण, कथित वोट चोरी, नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई एफआईआर के मुद्दे को उठा सकता है।

ये भी पढ़ें : Parliament Security: संसद की सुरक्षा में फिर चूक, दीवार फांदकर कैंपस में पहुंचा व्यक्ति