Nifty is at 8,849 level, stock market cross 30000: शेयर बाजार 30000 के पार, निफ्टी भी 8,849 के स्तर पर

0
224

नई दिल्ली। दुनिया और देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। भारत मेंभी कोरोना महामारी से लड़ने के लिए लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन के कारण देश में सबकुछ बंद है। कोरोना वायरस ने दुनिया सहित देश की भी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर डाला है। देश में लॉकडाउन आगे बढ़ने की आशंका में शेयर बाजार आज लाल निशान के साथ खुले। बुधवार 8 अप्रैल 2020 को 365 अंक के नुकसान के साथ 29701 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी लाल निशान पर खुला। सुबह पौने दस बजे गिरावट के साथ खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 114.अंकों की तेजी के साथ 30,181.59 के स्तर पर तो निफ्टी 57.55 अंक चढ़कर 8,849.75 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी बाजार में गिरावट बनी हुई है। डाउ जोंस 0.12% की गिरावट के साथ 26.13 अंक नीचे 22,653.90 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.33% गिरावट के साथ 25.98 अंक नीचे 7,887.26 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.16% गिरावट के साथ 4.27 पॉइंट नीचे 2,659.41 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 0.30% गिरावट के साथ 8.54 पॉइंट नीचे 2,812.22 पर बंद हुआ।

SHARE