New Delhi News: भारत दौरे पर ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप और दामाद माइकल बोलूस

0
97
New Delhi News
New Delhi News: भारत दौरे पर ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप और दामाद माइकल बोलूस
  • कपल ने किया अक्षरधाम मंदिर का दौरा

New Delhi News, (आज समाज), नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति यानी माइकल बोलूस के साथ निजी दौरे पर भारत पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद दंपति ने शनिवार को अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया और इसके बाद उन्होंने दौरे की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। यात्रा के दौरान दंपति के साथ उनके दोस्त भी थे। नई दिल्ली में स्वामीनारायण अक्षरधाम ने इस यात्रा की पुष्टि की।

टिफनी ने अनुभव को बताया अतुलनीय

टिफनी और माइकल के अमेरिकी राष्ट्रपति परिवार से जुड़े होने की वजह से सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। कपल आगरा में ताजमहल का दौरा भी करेगा। टिफनी ट्रंप ने एक्स पर किए एक एक पोस्ट में अक्षरधाम मंदिर के अनुभव को अतुलनीय बताया और अपने इस सांस्कृतिक दौरे के दौरान इस जगह के प्रति अपनी सराहना जाहिर की।

मेज़बानी हमारे लिए सम्मान की बात : अक्षरधाम 

स्वामीनारायण अक्षरधाम ने कहा, नई दिल्ली में बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम में टिफ़नी ट्रम्प, माइकल बोलस और उनके दोस्तों की मेज़बानी करना हमारे लिए सम्मान की बात थी। मंदिर ने इस तरह आने वाले मेहमानों के स्वागत में अपनी भूमिका पर ज़ोर दिया। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी एक्स पर एक पोस्ट में इस जोड़े का स्वागत करते हुए कहा, भारत में आपका स्वागत है।

चार सौतेले भाई-बहन 

टिफ़नी ट्रम्प डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पूर्व पत्नी मार्ला मेपल्स की चौथी संतान हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार उनके 4  सौतेले भाई-बहन हैं। डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर, इवांका ट्रम्प, एरिक ट्रम्प और बैरन ट्रम्प — जो उनके पिता की दूसरी शादियों से हैं। उन्होंने 2020 में जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर से ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री हासिल की। माइकल बोलस, जो एक अमेरिकी-लेबनानी व्यवसायी हैं। टिफ़नी ट्रम्प और माइकल बोलस ने 12 नवंबर, 2022 को शादी की थी।

ये भी पढ़ें : COAS General Dwivedi: साइबर, अंतरिक्ष, कॉग्निटिव क्षेत्रों में लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध