Madhya Pradesh minister will donate to CM Relief Fund: मध्य प्रदेश के मंत्री सीएम रिलीफ फंड में करेंगे दान  

0
641

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपने मंत्रियों से वीडियोंकान्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। इस वीडियो कान्फ्रेंसिंग मेंउन्होंने कहा कि वह सभी तीन महीने तक अपनी तनख्वाह का 30 फीसदी हिस्सा मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करें। साथ ही उन्होंने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहननेके संबंध मेंचर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले 1 से लेकर 31 जुलाई तक कोविड-19 की व्यापक टेस्टिंग की गई है। अब इसका दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। दूसरा चरण 1-14 अगस्त के बीच चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री भले ही खुद कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद ही लगातार वह सरकार की कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जारी हैऔर खुद सीएम शिवराज ने इसके लिए वर्चअल मीटिंग में कहा कि दूसरे चरण में किसी तरह की कोई भीड़भाड़ वाले आयोजन नहीं किए जाएंगे। शिवराज ने मंत्रियों से कहा कि यदि आप सभी सहमत होते हैं तो हम मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी तनख्वाह का 30 प्रतिशत हिस्सा दान करेंगे ताकि जब तक महामारी नियंत्रण में नहीं आती है तब तक कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सके।