Khaleda Zia Death: बांग्लादेश की पूर्व पीएम के निधन पर पीएम ने जताया शोक

0
303
Khaleda Zia Death
Khaleda Zia Death: बांग्लादेश की पूर्व पीएम के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

PM Modi On Khalida Jiya Death, (आज समाज), नई दिल्ली/ढाका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया है। खालिदा काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं और उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली है। उनकी 80 उम्र साल थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख जिया ने सुबह लगभग 6 बजे ढाका के एवरकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली।

संबंध मजबूत करने में भूमिका को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका को याद किया। उन्होंने  सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी  चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। पहली महिला प्रधानमंत्री से लेकर कड़ी प्रतिद्वंद्विता तक: खालिदा जिया के तीन कार्यकाल जिन्होंने बांग्लादेश की राजनीति को फिर से परिभाषित किया।

खालिदा जिया परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं

पीएम मोदी ने आगे कहा, खालिदा जिया के परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद नुकसान को सहने की शक्ति दे। मोदी ने बांग्लादेश के राजनीतिक इतिहास में उनके स्थान का जिक्र करते हुए कहा, बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर, बांग्लादेश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

2015 में ढाका में हुई थी गर्मजोशी भरी मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने एक पुरानी मुलाकात को याद करते हुए कहा, मुझे 2015 में ढाका में खालिदा जिया  हुई मेरी गर्मजोशी भरी मुलाकात याद है। हमें उम्मीद है कि उनकी सोच और विरासत हमारी साझेदारी का मार्गदर्शन करती रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। एक रिपोर्ट के अनुसार, खालिदा जिया महीनों से गंभीर हालत में थीं और एवरकेयर अस्पताल (Evercare Hospital) के इंटेंसिव केयर यूनिट (intensive care unit) में उनका इलाज चल रहा था। खालिदा जिया कई पुरानी बीमारियों से पीड़ित थीं, जिनमें दिल की बीमारी, लिवर और किडनी की समस्याएं, डायबिटीज, फेफड़ों की समस्याएं, गठिया और आंखों से संबंधित बीमारियां शामिल थीं।

ये भी पढ़ें : Bangladesh politics : बांग्लादेश ने भारत से अपना उच्चायुक्त वापस बुलाया