JK Weather Updates: जम्मू-कश्मीर भी भारी बारिश से बेहाल, जानिए ताजा हाल

0
90
JK Weather Updates
  • डोडा के ठठरी में भारी बारिश न मचाई है तबाही

JK Weather Updates, (आज समाज), श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर भी भारी बारिश से बेहाल और फिलहाल यह सिलसिला थमने वाला नहीं है। श्रीनगर मौसम विभाग (MET) के अनुसार आज भी घाटी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। सात जुलाई को भी जम्मू-कश्मीर में ऐसा ही मौसम रहा। बुधवार को कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान अपने की भी संभावना है। गौरतलब है कि इसी सोमवार को डोडा के ठठरी इलाके में भारी बारिश के बाद आए फलैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।

कश्मीर डिवीजन में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर डिवीजन के कई जिÞलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। और कुछ स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश होने की संभावना है। अलसुबह व दोपहर में बारिश होने के आसार हैं बता दें कि श्रीनगर मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ गरज के छींटे पड़ने का अनुमान है। कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए भारी बारिश भी हो सकती है।

जानें जम्मू डिवीजन का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू डिवीजन में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। विशेष तौर पर देर रात के समय और तड़के इलाके में कुछ जगहों पर भारी होने की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में दोपहर में कुछ देर के बादल बरस सकते हैं। डोडा के ठठरी में सोमवार रात को भारी बारिश हुई और पहाड़ी से बाढ़ के साथ आए पत्थर व मलबे ने कई दुकानों, मकानों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई है।

लोगों व यात्रियों को सतर्कता बरतने की सलाह

जम्मू-कश्मीर में कई जगह 11 व 12 जुलाई को भी एक-दो बार बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं कुछ जगह भारी बारिश व तेज बारिश का अनुमान है। श्रीनगर एमईटी (MET सेंटर) ने अपनी एडवाइजरी में भारी व तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक पीर पंजाब रेंज व चिनाब घाटी में संवेदनशील जगहों पर लैंडस्लाइड, अचानक बाढ़ व मडस्लाइड हो सकते हैं। लोगों व यात्रियों को तेज बारिश के दौरान नालों, जलधाराओं व मडस्लाइड की आशंका वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: Himachal Weather: प्रदेश में 13 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से कई जगह संपर्क टूटा, रोहतांग में बर्फबारी