Flood havoc in Bihar and Assam, 20 dead so far: बिहार और असम में बाढ़ का कहर, अब तक 20 की मौत

0
302

भारत में इस समय कोरोना महामारी ने अपने पैर पसार रखे हैं दूसरी ओर बाढ़ने लोगों का जीवन उथल पथल कर दिया है। विशेष तौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश में नदियां खतरे के निशान से उपर बह रहीं हैं। बिहार मेंतो स्थिति विकट है। बिहार में बाढ़ और आकाशीय बिजली ने कई लोगों की जान लील ली। उत्तर बिहार के जिलों में बाढ़ व बारिश के पानी में डूबने से रविवार को ही पंद्रह लोगों की मौत हुई। बिहार के अलावा असम में भी बाढ़की वजह से हालात चिंताजनक हैं। असम में भी बाढ़ के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। यहां पर भी 23 जिलों में बाढ़ के पानी ने लगभग 25 लाख लोगों के जीवन को संकट में डाल दिया है। उत्तर बिहार केकई जिलों मेंबाढ़ से जीवन अस्त व्यस्त है। मुजफ्फर पुर में बाढ़के पानी में डूबने सेआठ लोगों की मौत हो गई। जबकि पूर्वी चम्पारण मेंसात लोगों डूबने से मौत हो गई। बिहार में बाढ़ से उत्तर बिहार के कुल 11 जिले प्रभावित हो गए हैं। रविवार को सारण जिले के पांच प्रखंड में भी पानी घुस गया। इसके साथ ही इन 11 जिलों के 86 प्रखंडों की 625 पंचायतें बाढ़ से घिर गई हैं। यहां की करीब 15 लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में है। शनिवार तक राज्य में दस लाख 61 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

SHARE