Congress leader Arun Yadav congratulated people with photo of Jyotiraditya, Nagpanchami: कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ज्योतिरादित्य की तस्वीर केसाथ लोगों को दी नागपंचमी की बधाई

0
250

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। वह भाजपा की ओर से राज्यसभा भेजे गए। कांग्रेस नेताओं की ओर से द्वारा इसे लेकर जब भी मौका मिलता है वह ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हैं। कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें दगाबाज भी कहा। आज तो नागपंचमी के मौके पर एक कांग्रेसी नेता ने ज्योतिरादित्य सिघिया को नाग पंचमी की बधाई दी। कांग्रेसी नेता अरुण यादव ने सिंधिया की तस्वीर ट्वीट करते हुए लोगों को नागपंचमी की शुभकामनाएं दी। इस ट्वीट पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बता दें कि इसी वर्ष मार्च महीने में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाथ का साथ छोड़कर कमल का साथ पकड़ लिया था। उन्होंनेकांग्रेस पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस पहलेकी तरह पार्टी नहीं रही। वहां रहकर जनसेवा नहीं हो सकती। हाल ही मेंभाजपा की ओर से उन्होने राज्य सभा की सदस्यता की शपथ ली। ज्योतिरादित्य सिंधिया का सामना यहां पर बयानोंसे अक्सर निशाने साधने वाले दिग्विजय सिंह से हुआ। दोनों ने एक दूसरे को हाथ जोड़ा और आगे निकल गए।

SHARE