नई दिल्ली। बॉलीवुड को लगातार दो दिनों में गमगीन कर देने वाली दो खबरें मिली। कल बेहतरीन एक्टर एरफान खान ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। जबकि गुरुवार की सुबह बॉलीवुड के लिए एक और दुखदाईखबर आई। बॉलीवुड के नामीगिरामी परिवार कपूर खानदान के बेहतरीन एक्टर रहे 67 साल केऋषि कपूर का निधन गुरुवार को हो गया। ऋषि कपूर को कल रात को सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उन्हें एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सुबह में अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। मैं टूट चुका हूं। ऋषि कपूर के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड गमगीन है। केंद्रिय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ऋषि कपूर के जाने पर शॉक्ड हूं। वह केवल एक अच्छे अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। परिवार, दोस्त और फैन्स को संवेदनाएं। बता दें कि ऋषि कपूर कैंस रेसे पीड़ित थे। वह लंबे समय तक विदेश में रहकर कैंसर का इलाज करवा कर आए थे।
Home Entertainment Bollywood’s legendary actor Rishi Kapoor passed away: बॉलीवुड के महान कलाकार ऋषि...
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


