नई दिल्ली। आज बॉलीवुड से गमगीन करने वाली खबर आई। वर्सेटाइल एक्टर इरफान खान ने मुंबई के एक अस्पताल में 53 साल की उम्र मेंअंतिम सांस सली। मंगलवार को को कोकिला बेन अस्पताल के आईसीयू मेंइरफान खान को भर्ती कराया गया था। उन्हें कोलन इंफेक्शन की वजह से भर्ती कराया गया था। इरफान खान इरफान खान की मौत की खबर ट्विटर पर फिल्म निमार्ता शूजित सरकार ने शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र इरफान, आप लड़े, लड़े और लड़े। मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा.. हम फिर से मिलेंगे। शांति और ओम शांति। इरफान खान को सलाम। जबकि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इरफान खान के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होने ट्वीट कर लिखा कि इरफान खान के निधन की खबर मिल रही है। यह एक परेशान करने वाली और दुखद खबर है। अविश्वसनीय प्रतिभा .. महान सहयोगी .. सिनेमा की दुनिया के लिए एक शानदार योगदानकर्ता.. हमें बहुत जल्द छोड़ दिया।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


