BJP is very Culturaled party they will not do any thing: बहुत संस्कारी पार्टी है भाजपा वो क्यों कार्रवाई करेगी-अखिलेश यादव

0
207

लखनऊ। समाजवाजी पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को उन्नाव बलात्कार कांड की पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बीजेपी और उसकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी और सरकार कुछ भी कह सकती है और कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस वो कह रही है जो सरकार कहलवाना चाहती है। अखिलेश यादव ने पूछा कि क्या हमने डायल 100 इसलिए दिया था ताकि जनता को न्याय न मिले। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मैंने संसद में कहा कि सिटिंग जज के अंडर कमेटी का गठन हो तभी बेटी (पीड़िता) की जान बचेगी। बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बहुत संस्कारी पार्टी है भाजपा वो क्यों कार्रवाई करेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सत्ता में नहीं है। इसलिए जो दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को परिवार की मदद करनी चाहिए और न्याय दिलाना चाहिए। समाजवादी पार्टी परिवार के साथ है। यूपी वो प्रदेश है जिसने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति दिया है। क्या एक बेटी को न्याय नहीं दिलाया जा सकता है।
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती उन्नाव रेप पीड़िता व वकील की सेहत के लिए अगले 24 घंटे अहम हैं। इलाज में जुटे डॉक्टरों का कहना है कि दोनों मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। तबीयत स्थिर बनी हुई है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि दोनों मरीजों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों को रात से अभी तक दो और यूनिट खून चढ़ाया जा चुका है। हालत स्थिर लेकिन गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम दोनों मरीजों की निगरानी कर रही है।

SHARE