अंहकार के वायरस के लिए कोई वैक्सीन नहीं, राहुल गांधी पर डॉ हर्षवर्धन का तंज

0
419

नईदिल्ली। राहुल गांधी कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार को सवालों केदायरे मेंखड़ा करते रहतेहैं। कई समस्याओं को लेकर राहुल ने पीएम मोदी और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। यही नहींउन्होंने कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता पर भी प्रश्न उठाए और इसका जवाब केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन नेदिया। डा.ॅहर्षवर्धन ने कहा कि राहुल गांधी पढ़ते नहीं हैंया फिर वह समझते नहीं हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठाया और कहा कि जुलाई मेंमैंने शुक्रवार को सुबह ही वैक्सीन उपलब्धता केसंबंध मेंजानकारी दी। बावजूद इसके राहुल गांधी ने शुक्रवार को सुबह ही वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर सवाल उठाने शुरु कर दिया। बता दें कि शुक्रवार की सुबह ही राहुल गांधी ने वैक्सीन को लेकर प्रश्न किया और उन्होंने लिखा, जुलाई आ गई है, लेकिन वैक्सीन नहीं आई। राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट का जवाब देते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि आखिर राहुल गांधी की समस्या क्या है। डॉ. हर्षवर्धन ने लिखा, ‘मैं कल ही जुलाई महीने में वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर पूरी जानकारी दी थी। आखिर राहुल गांधी की समस्या क्या है? क्या वह पढ़ते नहीं हैं? या फिर वह समझते नहीं हैं?’ यही नहीं राहुल गांधी पर तंज कसते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अहंकार और नजरअंदाज करने के वायरस की कोई वैक्सीन नहीं है। इन सबके साथ कांग्रेस पार्टी को अपनी लीडरशीप में बड़ेबदलाव की सलाह भी डा.ॅहर्षवर्धन ने दी।

SHARE