Jalandhar IED Blast : खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी

0
214
Jalandhar IED Blast : खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी
Jalandhar IED Blast : खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी

जालंधर के बाद अमृतसर बीएसएफ हेडर्क्वाटर के बाहर भी धमाके, कहा, पंजाब डीआईजी संदीप गोयल और उनका परिवार है टारगेट 

Jalandhar IED Blast (आज समाज), चंडीगढ़ : मंगलवार देर शाम जालंधर बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर हुए आईईडी धमाके की जांच अभी हो ही रही थी कि इतने में देर रात अमृतसर में भी बीएसएफ हेडर्क्वाटर के बाहर दो धमाके हुए। एक ही दिन में कुछ ही घंटों में इस तरह की दो बड़ी वारदात सामने आने से प्रदेश की सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां सकते में आ गई हैं। दूसरी तरफ जालंधर बम धमाके में नई जानकारी सामने आई है। दरअसल इस धमाके का सीधा आतंकी कनेक्शन सामने आया है।

खालिस्तानी आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (केएलए) ने इस धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए पंजाब सुरक्षा एजेंसियों को सीधी चुनौती दे डाली है। अपनी पोस्ट में केएलए ने लिखा है कि डीआईजी संदीप गोयल और उनका परिवार टारगेट पर है। इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। हालांकि फिलहाल अभी तक प्रदेश पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस और बीएसएफ की टीमें इस धमाके की विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकर्ॉडिंग खंगाल रही है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें।

मंगलवर देर शाम करीब आठ बजे हुआ धमाका

जालंधर में पीएपी चौक के पास रात 7:57 बजे स्कूटी के पास धमाका हुआ। सूत्रों के मुताबिक, एक आतंकी पीएपी चौक की ओर से रॉन्ग साइड से पैदल आता दिखा। वह सीधे उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक्टिवा खड़ी थी। युवक ने पॅलीथीन में लिपटा पैकेट वहां छोड़ा और बस अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। इसके कुछ सेकेंड में धमाका हो वहीं, अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर खासा के गेट नंबर 5 और 6 के बाहर भी रात करीब 11 बजे धमाका हुआ। इन दोनों ही वारदात में आतंकियों ने ईआईडी का इस्तेमाल किया था।

बीएसएफ के पूर्व जवान की थी एक्टिवा

एजेंसियां मामलों की जांच में जुट गई है। जालंधर में धमाका जिस एक्टिवा में हुआ वह बीएसएफ के पूर्व जवान कश्मीर सिंह (गांव गढ़ा) की है। उनका इकलौता बेटा गुरप्रीत सिंह कूरियर बॉय का काम करता है। वह रात को एक्टिवा खड़ी कर हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था। गुरप्रीत को पुलिस ने बीएसएफ हेडक्वार्टर में हिरासत में ले लिया है।