- पति की लंबी आयु के लिए आज उपवास रखेंगी महिलाएं
Jind News (आज समाज) जींद। सुखी दांपत्य जीवन और पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। सिद्धि योगख् कृतिका नक्षत्र और वृष राशि में चंद्रमा होने से व्रती महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस बार व्रत की अवधि करीब साढ़े 13 घंटे की होगी। महाराजा अग्रसेन मंदिर के पुजारी अशोक शर्मा ने बताया कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा वृष राशि में रहेंगे।
व्रत सुबह छह बजकर 16 मिनट से होगा शुरू
शुक्रवार का दिन होने से शुभ फल प्राप्त होंगे। व्रत में सूर्योदय से पूर्व चूरमा खाया जाता है। इसके लिए सुबह चार बजे से साढ़े पांच बजे तक का समय शुभ है। उन्होंने बताया कि व्रत सुबह छह बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और शाम चंद्रोदय तक लगभग 13 घंटे 32 मिनट तक रहेगा। चंद्रोदय और चंद्र अध्र्य समय रात्रि 8 बजकर 3 मिनट से 9 बजकर 10 मिनट तक श्रेष्ठ है। शाम की पूजा का शुभ मुर्हूत 5 बजकर 16 मिनट से लेकर 6 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
यह भी पढ़े : Jind News : आईएमटी परियोजना को लेकर डीसी से मिले कई गांवों के किसान