Republic Day Celebrations Live : देशभक्ति के रंग में रंगा कर्तव्य पथ

0
146
Republic Day Celebrations Live : देशभक्ति के रंग में रंगा कर्तव्य पथ
Republic Day Celebrations Live : देशभक्ति के रंग में रंगा कर्तव्य पथ

थोड़ी देर में शुरू होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू लेंगी परेड की सलामी

Republic Day Celebrations Live (आज समाज), नई दिल्ली : भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो चुकी है। देश और विदेश से आए लोग समारोह देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही दुनिया भर से आमंत्रित विशेष अतिथि भी कर्तव्य पथ पर पहुंचने शुरू हो चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी।

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उसुर्ला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा इस गौरवशाली लम्हे के साक्षी बनेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि ‘सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।’

देश का प्रतिनिधित्व दर्शाएंगी 30 विशेष झांकियां

इस बार गणतंत्र दिवस पर कुल 30 झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो देश की राष्ट्र चेतना और विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेंगी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन झांकियों में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ 13 मंत्रालयों, विभागों और सेवाओं की झांकियां शामिल होंगी।

10,000 विशेष अतिथियों के लिए विशेष कार्यक्रम

इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में लगभग 10,000 विशेष अतिथि शामिल होंगे। इनमें वैज्ञानिक, खिलाड़ी, किसान, महिला उद्यमी, स्टार्टअप संस्थापक, कारीगर, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, दिव्यांगजन, जनजातीय प्रतिनिधि और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं। परेड समाप्त होने के बाद इन अतिथियों के लिए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, प्रधानमंत्री संग्रहालय और दिल्ली के अन्य प्रमुख स्थलों का विशेष भ्रमण आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम अतिथियों को देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के करीब लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।