The India Story: काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की द इंडिया स्टोरी इस दिन थिएटर में देगी दस्तक

0
211
The India Story: काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की द इंडिया स्टोरी इस दिन थिएटर में देगी दस्तक
The India Story: काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की द इंडिया स्टोरी इस दिन थिएटर में देगी दस्तक

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर किया जारी
The India Story, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई फिल्म कपकंपी में नजर आए थे। इसके बाद श्रेयस तलपड़े के खाते में कई फिल्में शामिल हैं। श्रेयस जल्द ही गोलमाल 5 और वेलकम टू द जंगल में दिखाई देंगे। लेकिन इन दोनों फिल्मों के आने से पहले श्रेयस तलपड़े की एक और फिल्म थिएटरों में दस्तक देने वाली है, जिसका नाम है द इंडिया स्टोरी।

केमिकल के मिसयूज से होने वाले नुकसानों को दिखाने वाली इस फिल्म में श्रेयल तलपड़े को अपोजिट काजल अग्रवाल नजर आने वाली हैं। काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर फिल्म द इंडिया स्टोरी जुलाई में रिलीज होने के लिए तैयार है।

सोशल-नेशनल ड्रामा द इंडिया स्टोरी में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े लीड रोल में नजर आएंगे। सोमवार को मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। चेतन डीके के डायरेक्शन में बनी और सागर बी शिंदे की बनाई और लिखी ये फिल्म एक गंभीर मुद्दे को गहराई से उठाती हुई दिखेगी, जिसे अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। ये फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की फिल्म

मेकर्स ने रिलीज की तारीख का ऐलान करते हुए एक नया पोस्टर शेयर किया। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, जहर सिर्फ खेतों में ही नहीं था। वो तो खामोशी में था। #TheIndiaStory, धीरे-धीरे फैलने वाला जहर। 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है। 3 भाषाओं में रिलीज हो रही है। एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म को जियो स्टूडियोज वर्ल्डवाइड रिलीज करेगी।

हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज होगी फिल्म

इसे को-प्रोड्यूसर सुमित बागड़े, अनीता जाधव, विनायक सैदानी, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी के सपोर्ट से बनाया गया है। डीओपी निशांत भागवत, संगीतकार मंगेश धाकड़े, संपादक आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आजमी और साउंड डिजाइनर अनमोल भावे के काम ने इसे और आगे बढ़ाया है।

ये फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये फिल्म खेती में पेस्टीसाइड के दुष्परिणामो को हाइलाइट करती है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कीटनाशक और केमिकल का मिसयूज न सिर्फ किसानों की सेहत पर असर डालता है, बल्कि पर्यायवरण और समाज पर भी इसका कितना असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर