10 सिख रेजिमेंट में तैनात था संजय सिंह
Kaithal News (आज समाज) कैथल: हरियाणा के कैथल का जवान लद्दाख में शहीद हो गया। जवान का पार्थिक शरीर आज हेलिकॉप्टर के जरिए चंडीगढ़ लाया जाएगा। उसके बाद गांव कवारतन जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान संजय सिंह सैनी (39) 10 सिख रेजिमेंट में तैनात थे।

परिवार ने बताया कि लद्दाख में तूफान आने के बाद ठंड बढ़ गई थी। इस वजह से संजय के सिर में खून जम गया। इसकी वजह से वह शहीद हो गए। 3 महीने पहले संजय के पिता का निधन हुआ था। तब वह छुट्टी लेकर गांव आए थे।

2004 में भर्ती हुआ था संजय सिंह

जागर सिंह ने बताया कि संजय 2004 में सेना में भर्ती हुए थे। 2005 में उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई। उनकी ड्यूटी को 20 साल हो चुके थे। परिवार के लोग संजय को कह रहे थे कि रिटायरमेंट ले लो, लेकिन संजय हमेशा यही कहते थे कि अभी मेरे 2 साल और पड़े हैं, मुझे देश की सेवा करनी है।

ठंड में सिर में खून जमा, शरीर में रक्त का संचार रुका

जागर सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले लेह-लद्दाख में ज्यादा ठंड के कारण अचानक तूफान आ गया था। इस तूफान में संजय के सिर में खून जम गया, जिसके कारण उनके शरीर में रक्त का संचार रुक गया। इस वजह से वे वहीं शहीद हो गए। संजय का परिवार साधारण था। घर में पत्नी के अलावा 14 और 11 साल के 2 बेटे, बुजुर्ग मां और बड़ा भाई है।

3 महीने पहले हो चुका पिता का देहांत

संजय के चाचा शमशेर सिंह ने बताया कि 3 महीने पहले संजय के पिता का देहांत हो गया था। तब वह छुट्टी लेकर घर आए थे। उनकी संजय से कई दिन पहले बातचीत हुई थी। तब उन्होंने कहा था कि यहां सब कुछ ठीक है। गांव के सरपंच के पास सेना के उच्च अधिकारियों का फोन आया था। उन्होंने ही संजय की शहादत की बात बताई।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को होगा सीईटी एग्जाम

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में हाईवे पर कल से एआई के जरिए होगा ट्रैफिक कंट्रोल