• वर्ष 2024 के मुकाबले इस वर्ष शिकायतों में आई कमी
  • महिला थाने में वर्ष 2024 में 2218 शिकायतें मिली, 1980 मामलों का समाधान मौके पर

Jind News,आज समाज, जींद। महिला सुरक्षा एवं  महिला उत्पीडऩ रोकथाम को लेकर जिला पुलिस कि मुहिम धीरे-धीरे सफल होती नजर आ रही है। वर्ष 2024 के मुकाबले इस वर्ष अबतक महिलाओं द्वारा कि जाने वाली  शिकायतों में काफी कमी दिखने में आई है। महिला थाने में वर्ष 2024 में 2218 शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिसमें जिला महिला थाना पुलिस  टीम ने 1980 मामलों का समाधान मौके पर किया।

जबकि 238 शिकायतों को संगीन मामला पाया जाने पर आरोपितों के खिलाफ  नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज करके सलाखों के पिछे भेजा  गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष (2025) में अबतक कुल 1710 शिकायतें महिला थाना  में प्राप्त हुई हैं। जिनमें  से 1557 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया तथा 117 शिकायतों पर नियमानुसार मामले दर्ज करके कार्यवाही कि गई है।

पुलिस चौबीस घंटे महिला सुरक्षा को लेकर तत्पर

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस चौबीस घंटे महिला सुरक्षा को लेकर तत्पर है। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशानुसार जिले कि महिला पुलिस अधिकारी महिलाओं को उनके उत्पीडऩ को लेकर उन्हें जागरुक करने में लगी हुई है। पुलिस प्रवक्ता राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस महिलाओं कि सुरक्षा को लेकर दिन रात चौकस रहती है। जिसका परिणाम यह है कि जिले में महिलाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उन्होने बताया कि महिलाओं को लेकर होने वाले अपराधों पर रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला पुलिस विशेष रणनिति के तहत काम कर रही है। जिला पुलिस कि महिला अधिकारी स्कूल, कॉलेज व गांव में भी जाकर महिलाओं से सीधे संवाद करके उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरुक कर रही है।

पुलिस द्वारा महिलाओं के लिए महिला थाने में परामर्श केंद्र भी बनाया हुआ

प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए  बताया कि जिला जींद कि महिला थाना कि टीम व हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिस टीम घरेलू आपसी विवादों का निवारण करने में अहम भुमिका निभा रही है। महिला थाना कि महिला पुलिस अधिकारी घंटों, घंटों कर पति, पत्नी के आपसी मनमुटाव को दूर कर उनके परिवारों को दौबारा खुशहाल जीवन कि ओर ले जाने का प्रयास कर रही है।

जिला पुलिस द्वारा महिलाओं के लिए महिला थाने में परामर्श केंद्र भी बनाया हुआ है।  जिले के प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है ताकी कोई भी महिला निस्कोंच महिला पुलिस अधिकारी से मिल कर अपनी समस्या एक अनुकुल वातावरण में अपने आपको को सुरक्षित महसूस कर अपनी समस्या को रख सके  है।

मनचलों के खिलाफ दुर्गा शक्ति

जिले में कामकाजी महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति टीम हर वक्त समय समय पर स्कूल कॉलेजों, पार्कों व सार्वजनिक स्थान जैसे बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, बाजारों में गश्त करती रहती है ताकी प्रत्येक महिला अपने आपकों  सुरक्षित  महसूस कर सके। जिला कि  दुर्गा शक्ति  टीम मनचलों पर हर वक्त अपनी पैनी नजर रखती है

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी तैनात महिला पुलिस कर्मचारी

महिलाओं को सुरक्षित अनुकुल वातावरण प्रदान करने के लिए जिला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्याल्य में भी महिला पुलिस अधिकारीयों कि तैनाती कि हुई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समस्या लेकर पहुंचने  वाली महिलाओं को महिला पुलिस अधिकारी द्वारा उनकी समस्या को सुना जाकर नियमानुसार उनकी समस्या का समाधान किया जाता है।

यह भी पढे : Jind News : पांच पिस्तौल तथा दस जिंदा कारतूस के साथ बदमाश काबू