Jind News (आज समाज) जींद। जुलाना कस्बे के रेस्टहाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। बैठक में मां बनने के बाद पहली बार कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची। विनेश फोगाट ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। जींद में रोजाना क्राइम हो रहे हैं। प्रदेश का भाईचारा इस कदर है कि भिवानी में बेटी मनीषा को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
बेटी को न्याय दिलाने के लिए समाज एकजुट
बेटी सबकी एक समान है। बेटी को न्याय दिलाने के लिए समाज एकजुट है जोकि पॉजीटीव है अन्यथा प्रदेश में कुछ भी पॉजीटीव नही है। हर दिन गोलियां चल रही हैं। जींद का मैने कभी सुना नही था कि जींद में भी क्राइम होता है। बढ़ते क्राइम को लेकर भाजपा जिम्मेदार है। हम भी भुगतभोगी हैं, हमने भी आंदोलन में देखा कि किस तरह से आंदोलन को दबाया जाता है। जुलाना की समस्याओं को विधानसभा में प्रमुखता से उठाई जाएंगी।
चंडीगढ़ में बैठे अधिकारी फोन नही उठाते। प्रदेश में अधिकारियों की सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री की सरकार नही है। अधिकारी ना हमारी सुनते हैं और ना ही मुख्यमंत्री की सुन रहे हैं। जुलाना में चेयरमैन रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। भाजपा में होड़ लगी है कि कौन बड़ी रिश्वत लेगा। दो तीन बार तो मैनें भी भ्रष्टाचार को पकड़ा है लेकिन कुछ नही हुआ। जनता अगर जागरूक होगी तो ऐसे बहूत सारे चोर पकड़े जाएंगे।
गुमशुदगी मामले में थाना प्रभारी को मिलाया फोन
जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने बताया कि 14 अगस्त से एक महिला का पति लापता है। थाना प्रभारी रविंद्र को विधायक ने फोन लगाया तो उन्होंने कहा कि रोजाना लोग लापता हो रहे हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी तो शराब पी रहा है। विधायक ने कहा कि जंगलराज बना हुआ है।
क्योंकि थाना प्रभारी कहता है कि तु कौन बोले है। दारू पी रहा था के यो। कब आया है यो। यो तो पी रहा है। एक कार्यकर्ता ने कहा कि इसको सस्पैंड करवाओ। विनेश ने कहा कि आज के दिन मुख्यमंत्री की नही सुन रहे हैं।
इस मामले में जब थाना प्रभारी रविंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास पहली बार विधायक का फोन आया है तो यह पूछने में क्या बुराई है कि आप कौन बोल रहे हो। मैंने बता भी दिया कि मामले की जांच चल रही है। वो कभी शराब नही पीते।
यह भी पढ़े : Jind News : बिजली कर्मियों ने एसई कार्यालय पर किया प्रदर्शन