(Jind News) जींद। सफीदों में शनिवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा की अगुवाई विधायक रामकुमार गौत्तम ने की। यात्रा का शुभारंभ नगर के ऐतिहासिक नागक्षेत्र सरोवर प्रांगण से किया गया। यह यात्रा नगर के विभिन्न बाजारों से होकर निकली और उसका रेलवे रोड़ स्थित विश्राम गृह में आकर समापन हो गया।

इस तिरंगा यात्रा में महिलाओं व युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने यात्रा के दौरान भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए। अपने संबोधन में विधायक रामकुमार गौत्तम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकियों के हमलों का ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारतीय सेना के वीर जवानों ने पाक के घर में घुसकर कई आतंकी अड्डों का सफाया किया।

सैन्य अभियान ने भारत की संप्रभुता, सैनिकों की वीरता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया

इसके बाद पाकिस्तान के हमलों का ऐसा मुंहतोड़ जबाव दिया कि पाकिस्तान कहरा उठा और रहम की भीख मांगने को मजबूर हो गया। इस सैन्य अभियान ने भारत की संप्रभुता, सैनिकों की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की दृढ़ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है। यह तिरंगा यात्रा उन रणबांकुरों को समर्पित है जिन्होंने भारत माता की आन-बान-शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

यह भी पढ़ें : Jind News : गौशाला में आग लगने से जली हजारों क्विंटल पराली