The Surya Namaskar campaign : सूर्य नमस्कार अभियान का हुआ आगाज

0
1410
The Surya Namaskar campaign has been launched.
योग करते हुए साधक।

Jind News(आज समाज नेटवर्क) जींद। आयुष विभाग व हरियाणा योग आयोग के प्रयासों से जिला जींद में आज सूर्य नमस्कार अभियान का आगाज हुआ। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में जिले की योगशालाओं में आयुष योग सहायकों के द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। जिले में कार्यरत सभी आयुष योग सहायकों के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में सूर्य नमस्कार का प्रारंभ किया गया। जिसमें जिलेभर से योग साधकों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया तथा अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए योग करने का संकल्प भी लिया।

गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती 12 फरवरी तक जिले भर में सूर्य नमस्कार अभियान को चलाया जाएगा। जिसमें आयुष विभाग के योग सहायकों के द्वारा सूर्य नमस्कार अभियान को सभी गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा विभाग, खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जेल प्रशासन व अन्य विभागों के द्वारा भी सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया जाएगा। सूर्य नमस्कार अभियान को जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. अमित रोहिल्ला के निर्देशन में जिला योग कोऑर्डिनेटर डा. योगेश कुमार और योग विशेषज्ञ गोविंदा की देखरेख में आयुष विभाग द्वारा एक जनांदोलन की तरह चलाया जाएगा। छह दिनों तक लगातार छह बार सूर्य नमस्कार करने व अपनी हाजरी वेबसाइट पर लगाने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त कर आप भी इस अभियान में अपनी भागीदारी दे सकते हैं।

यह भी पढ़े:-Saloni Suicide Case : सुसाइड नोट मे कहा : मम्मी-पापा सबकी बहुत बड़ी गुनहगार हूं, मैं एक अच्छी बेटी नहीं हूं