• प्रधानमंत्री के मन की बात हर भारतीय में भरती है जोश : डॉ . मिड्ढा

(Jind News)जींद। जींद विधानसभा के बूथ नंबर 77 पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 122वें एपिसोड को सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों के नाम अपने संबोधन में कहा कि ऑपेरशन सिंदूर आत्मनिर्भर भारत का प्रतिबिंब होने के साथ-साथ साहस और संकल्प का प्रतीक है।

भारत अब आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर मुहतोड़ जवाब देने में सक्षम

सेना के पराक्रम पर देश को गर्व है। देश की सेना ने अपना अदम्य साहस दिखा कर पूरे विश्व जगत को बता दिया है कि आत्मनिर्भर भारत अब आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर मुहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवा अब अपनी छुट्टियां मनाने अपने परिजनों के साथ देश के खूबसूरत भ्रमण स्थानों पर ही जाने का संकल्प ले रहे हैं। वहीं देश की युवा शक्ति अपने देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता देने के लिए बढ़चढ़ कर आगे आ रही है।

उन्होंने कहा कि समूचे देश में एकजुटता की एक लहर चल रही है जो यह दर्शाती है कि ऑपेरशन सिंदूर ने देश को एक नया विश्वास व उत्साह दिया है। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार अपने मन की बात को देशवासियों तक पहुंचाने का काम किया है। आज आप्रेशन सिंदूर पर चर्चा हुई कि  किस प्रकार से हमारी तीनों सेनाओं ने उग्रवादियों के कैंप को उडाने का काम किया और वहीं पर खरीददारी के लिए बात की गई कि हमारे नागरिक जितनी भी खरीददारी करेंगे, देश की चीजों की खरीददारी करेंगे ताकि हमारा देश और अच्छी ऊंचाइयों पर पहुंचे।

हमारा देश तीसरी शक्ति के रूप में स्थापित

आज हमारा देश तीसरी शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। देश के प्रधानमंत्री हर माह अंतिम सप्ताह में देशवासियों से मन की बात करते हैं। जिससे लोगों को बहुत ज्ञान मिलता है। मोदी के मन की बात का कार्यक्रम जयंती मंडल टीम के साथ सुना। प्रधानमंत्री ने आप्रेशन सिंदूर का जिक्र किया और लोगों को योग के लिए जागरूक किया।

योग दिवस पर ज्यादा से ज्यादा योग करें और जीवन में योग को अपनाएं। अनिल धवन ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को सुना गया है। डिप्टी स्पीकर बूथ नंबर 77 पर एकत्रित हुई। सभी ने मन की बात सुनी और इसे कार्यकर्ताओं के साथ शेयर किया।

यह भी पढ़े : Jind News : लूट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा