• सरकार के मंत्रियों, गणमान्यों सहित पुलिस के डीजीपी रहे मौजूद
  • विनेश फौगाट बोली : लिखित में आश्वासन दे सरकार

Jind News(आज समाज नेटवर्क) जींद। आईपीएस वाई पूरन कुमार मामले में सुसाइड करने वाले मृतक एएसआई का गुरूवार को उनके पैतृक गांव जुलाना में किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सरकार के मंत्रियों, गणमान्यों सहित पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने भी मृतक संदीप परिवार से मुलाकात की और उन्होंने मृतक परिवार को सांत्वना दी। मृतक को मुखाग्रि 10 वर्षीय लड़के विहान ने दी।
हर किसी की आंखें थी नम मृतक एएसआई का शव जुलाना उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। इस दौरान हर किसी की आंखें नम रही। अंतिम यात्रा में मंत्री श्रुति चौधरी, मंत्री महिपाल ढांडा, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली, रणबीर गंगवा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

आज प्रदेश में पुलिस अधिकारी ही आत्महत्या कर रहे हैं तो आप सोच सकते हैं, यह प्रदेश कहां जा रहा है

हर कोई संदीप की बहादुरी और नेकदिली की बात कर रहा था। मृतक एएसआई संदीप लाठर के घर पहुंची विधायक विनेश फौगाट ने कहा कि सरकार को लिखित में सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देना चाहिए। उन्होंने भी कई लड़ाईयां लड़ी हैं। एक बार सरकार व प्रशासन आश्वासन देता है लेकिन बाद में मुकर जाता है। इसलिए परिवार के लोगों के साथ-साथ उनको भी इस बात का अंदेशा है कि कहीं बाद में प्रशासन व सरकार जो वायदे किए हैं, उनसे मुकर नहीं जाए। विनेश फौगाट ने कहा कि जब लोगों को इंसाफ नही मिलता तो वह पुलिस के पास जाते हैं। आज प्रदेश में पुलिस अधिकारी ही आत्महत्या कर रहे हैं तो आप सोच सकते हैं, यह प्रदेश कहां जा रहा है। संदीप लाठर ने जिस आस और उम्मीद में अपनी जान दी है, वह पूरी होनी चाहिए।

म्हारा भाई कमजोर नही था, पूरी जांच होनी चाहिए : बहन

विधायक विनेश फौगाट के सामने संदीप लाठर की बहनों ने रोते हुए कहा कि उनका भाई कमजोर नहीं था। वह शेर जैसा था, यह कदम उसने जब चारों तरफ रास्ते बंद हो गए तब उठाया है। दोनों बहनों ने कहा कि जब से वाई पूरन का मामला हुआ, तभी से उसका भाई परेशान था। जो नाइंसाफी हो रही थी, उसको लेकर वह सभी लोगों के पास गया लेकिन उसके साथ कोई खड़ा नहीं हुआ। जब उसे लगा कि इस नाइंसाफ क े खिलाफ कोई खड़ा नहीं हो रहा है तो उसने खुद भी इस लड़ाई को लडऩे की सोची लेकिन वह लड़ाई लड़ नहीं सका। इसी कारण मजबूरी में उसने यह कदम उठाया है। उसके भाई ने आत्महत्या नहीं की है, वह शहीद हुआ है। उनका परिवार देश के लिए लड़ा हैए उसके भाई ने यह कदम जब चारों तरफ से रास्ते बंद हो गएए तब उठाया है।

मृतक परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए : अजय चौटाला

जजपा नेता अजय चौटाला ने कहा कि सरकार ने उनकी मांग को मान लिया है। पीडि़त परिवार को न्याय मिलना चाहिए। सरकार ने माना है तो वो किसी आश्वासन पर माना है। सरकार निष्पक्ष जांच करवाए तो असलीयत सबके सामने आएगी। मृतक संदीप की मौत जांच का विषय है। जो भी दोषी है, उसे बख्शा नही जाए।

मृतक परिवार को मिलेगा न्याय : श्रुति चौधरी

मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि बहुत दुखद घटना हुई है। वो पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने आई हैं। वो बताना चाहती हैं कि प्रशासन व सरकार की तरफ से उन्हें न्याय मिलेगा। सख्त कार्रवाई होगी और दूध का दूध पानी का पानी होगा। सब चीजों का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने परिवार से बात की है और परिवार को आश्वासन दिया है।

संदीप परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए : विनेश

जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फौगाट ने मृतक संदीप परिवार से मुलाकात की। यहां संदीप की बहनों से विधायक विनेश से न्याय की मांग की। विधायक विनेश ने कहा कि परिवार के लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से वो कहना चाहती हैं कि परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। परविार को और उनको आशंका है कि जो सिस्टम बोल रहा है वो करता नही है। उन्होंने भी सिस्टम के साथ लडाई लड़ी हैं। इसलिए वो सब जानती हैं। परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। वो परिवार के साथ धोखा नही होने देंगे। पूरे देश में कहीं भी नाइंसाफी होती है तो पुलिस के पास जाते हैं लेकिन पुलिस ही सुसाइड करने लग जाए तो प्रदेश के हालात आप समझ सकते हैं। प्रदेश के हालात खराब हैं और सरकार संभल नही रही है।

यह भी पढ़े :- Jind News : शहरी व ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया शहर में प्रदर्शन