• 14 से 16 नवंबर तक देश की आजादी में शहादत देने वाले शहीदों को किया जाएगा नमन

Jind News(आज समाज) जींद। बाबा बंदा सिंह बहादुर सिख संप्रदाय (भारत) रजि. के तत्वावधान में शुक्रवार को जींद के अर्जुन स्टेडियम में 79वें वार्षिक दीवान का शुभारंभ हुआ। वार्षिक दीवान 14 से 16 नवंबर तक जींद के अर्जुन स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। यह धार्मिक वह सामाजिक कार्यक्रम होता है, जिसमें उन महान शहीदों को याद किया जाता है, जिन्होंने देश को आजाद करवाया।

अंखड पाठ साहिब से वार्षिक दीवान की शुरूआत

कार्यक्रम में दसवें वंशज एवं वर्तमान गद्दीनशीन डेरा बाबा बंदा बहादुर रियासी (जम्मू कश्मीर) बाबा जतिंद्रपाल सिंह सोढी का सानिध्य प्राप्त होगा। बाबा बंदा सिंह बहादुर सिख संप्रदाय (भारत) रजि. के राष्ट्रीयध्यक्ष डॉ. शिव शंकर पाहवा ने बताया कि 14 नवंबर शुक्रवार को अंखड पाठ साहिब से वार्षिक दीवान की शुरूआत की गई।

इस दौरान सुबह आठ से दस बजे तक आरती, कीर्तन, प्रवचन  रागी जत्था भाई जसबीर सिंह द्वारा सेवा सदन में किया गया। इसके बाद सुबह दस बजे लंगर सेवा शुरू हुई। इसके बाद 11 बजे निशान साहब लहराने की रस्म से वार्षिक दीवान की शुरूआत हुई।

यह भी पढे : Jind News : पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे : रिषीपाल हैबतपुर