(Jind News) जींद। हरियाणा में कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से पहले युवा कांग्रेस की नई प्रदेश और जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। सोमवार देर रात को कांग्रेस ने इसकी सूची जारी की। सूची के अनुसार सूरज रेढू को हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव चुना गया। हरियाणा यूथ कांग्रेस के लिए 2024 में आवेदन मांगे गए थे। 20 दिसंबर 2024 तक आवेदन किए गए थे। 16 जनवरी तक मेंबरशिप बनाई गई थी।

कांग्रेस की तरफ  से 19 मई को आवेदनों की छंटनी की गई। इसका परिणाम 16 जून को जारी किया गया। सूरज कंडेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी है, उस पर वो खरा उतरेंगे। सत्ता पक्ष सरकार के खिलाफ  लोगों की आवाज बनेंगे और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संगठन के साथ जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़े : Jind News : महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन