- समर कैंप में बच्चों ने की जमकर मस्ती
(Jind News) जींद। इंडस पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में समर कैंप का शुभारंभ बड़े ही जोश और उल्लास के साथ किया गया। समर कैंप के पहले दिन बच्चों ने विभिन्न रोचक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। समर कैंप का शुभारंभ गायत्री मंत्र से किया गया। इस शिविर का आयोजन बच्चों में छिपी कलात्मकता को निखारने के लिए किया गया। दिन की शुरुआत ऊर्जावान एरोबिक्स से हुई।
बच्चों की रचनात्मकता को प्रकट करने के लिए पेंटिंग गतिविधि भी आयोजित की गई
जिसमें बच्चों ने संगीत की धुन पर थिरकते हुए फिटनेस के महत्व को जाना। इसके बाद बच्चों ने डांस और योग में भाग लिया। जिससे उनके मन और शरीर दोनों को ताजगी मिली। बच्चों की रचनात्मकता को प्रकट करने के लिए पेंटिंग गतिविधि भी आयोजित की गई। जिसमें नन्हे कलाकारों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से सुंदर चित्रों में ढाला। मुख्य अध्यापिका गुरमीत कौर ने बच्चों को समझाया कि हमें ऐसी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए जो उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए सहायक होती है।
यह भी पढ़े : Jind News : आज धरने पर महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा मोर्चा