• स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया सहेली कार्यक्रम
  • महिला का गर्भपात होने की रेखेगी जानकारी

(Jind News) जींद। नागरिक अस्पताल के उप सिविल सर्जन डा. पालेराम ने शुक्रवार को जिला के सभी आशा ब्लॉक कॉर्डिनेटर व आशा की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा व आंगनवाड़ी वर्कर के माध्यम से सहेली प्रोगाम चलाया गया है। जिसमें  जिले में  सभी गर्भवती महिलाओं  के साथ एक-एक  आशा व आंगनवाड़ी वर्कर को जोड़ा गया है। सहेली वर्कर का काम यह है कि वह गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा सहायता दिलवाने में मदद करेगी। गर्भ व्यवस्था के दौरान उनके सभी चेकअप करवाएगी व आवश्यक जानकारी उपलब्ध  करवाना सुनिश्चित करेगी।

लिंगानुपात सुधार में भी सहेली की होगी विशेष जिम्मेवारी

इसके साथ जिले में लिंगानुपात के सुधार हेतु सहेली को एक विशेष जिम्मेदारी भी दी गई है जिसके तहत वह सभी गर्भवती महिलाओं को लिंगचयन न  करने व कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए भी प्रेरित करेगी। यदि किसी भी महिला का गर्भपात होता है, तो वह इसकी जानकारी रखेगी। विषेशकर ऐसी महिलाएं जिनके पहले से लड़कियां हैं, उनके गर्भपात को बैक ट्रैक भी किया जाएगा।

अवैध रूप से हुए गर्भपात व प्रस्वपूर्व लिंगचयन संबधित जानकारी जुटाते हुए पीएनडीटी नोडल ऑफिसर व संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को देगी। जिससे गैर कानूनी कार्य करने वाले के खिलाफ  कार्यवाही की जा सकेगी।

हर माह होगी गर्भवती महिलाओं की लिस्ट अपडेट

गर्भवती महिलाओं की लिस्ट को हर सप्ताह अपडेट किया जाएगा। प्रत्येक सहेली को इस प्रोग्राम के हर एक पहलू से अवगत करवाते हुए  इस कार्य को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से करने के निर्देश दिए गए हैं। पीएनडीटी व एमटीपी में रेड हेतु जानकारी उपलब्ध करवाने तथा डेकोय ऑपरेशन करवाने हेतु उचित ईनाम व प्रशंसा पत्र देने बारे भी जानकारी दी गई। इस मीटिंग में डा. संदीप, डा. प्रवीण, पीएनडीटी डीलिंग विशाल पहल, डिस्ट्रिक आशा कॉर्डिनेटर शीला मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Faridabad News : किसानों को जल संरक्षण प्राकृतिक खेती एवं एकीकृत कीट प्रबंधन के लिए किया जागरूक