• जिला में 350 घरों का सर्वे, 15 कनैक्शन काटे, गांव जाजवान में खेती के लिए पेयजल उपयोग कर रहे तीन कनैक्शन काटे
  • सर्वे के दौरान 20 टेप लगाई व 22 अस्वच्छ कनैक्शन ठीक करवाए

(Jind News) जींद। जींद जिले में जल की बर्बादी को रोकने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में है। जिला में जल संरक्षण अभियान के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से जिलाभर में जल संरक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत 15 से अधिक कनेक्शन काटे गए हैं जबकि 85 लोगों को नोटिस दिया गया। इस दौरान 20 नलों पर टेप लगवाई गई वह 22 अस्वच्छ कनेक्शन को ठीक किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कनैक्शनधारकों में हड़कंप मच गया है।

जबकि ग्राम पंचायत व बुद्धिजीवी लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए जल संरक्षण अभियान पर जोर दिया। शुक्रवार को गांव जाजवान में सुबह आठ बजे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना, कनिष्ठ अभियंता हितेश्वर व खंड समन्चयक दिनेश मलिक के नेतृत्व विभाग की संयुक्त टीम ने जल संरक्षण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत करीब 100 घरों का सर्वे किया गया। इस सर्वे में 36 ऐसे लोगों को नोटिस दिया गया।

जल संरक्षण अभियान चला कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया

जिनमें कनेक्शन अवैध थे या जिन पर टेप नहीं लगी हुई थी या खेतों में या सब्जी के लिए पेयजल का उपयोग कर रहे थे। टीम ने पेयजल आपूर्ति करवा कर मौके पर ही हर घर में कनेक्शन की जांच की गई व पानी में क्लोरिनेशन भी चेक किया गया। दूसरी तरफ  उचाना ब्लॉक के गांव भोसला में खंड समन्वयक कुशल शर्मा ने विभाग की टीम के साथ जल संरक्षण अभियान चलाया और लोगों को नोटिस दिए। जुलाना ब्लॉक में खंड समन्वयक सोमलता ने गोसाईखेड़ा में जल संरक्षण अभियान चला कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

पिल्लूखेड़ा ब्लॉक में खंड समन्वयक सुरेंद्र दुग्गल ने गांव मंडी खुर्द में जल संरक्षण अभियान के तहत लगभग 100 घरों की विजिट की। ब्लॉक नरवाना में आज आठवें दिन भी जल संरक्षण अभियान जारी रहा। इस मौके पर खंड समन्वयक सुरेंद्र नरवाल ने करीब दो दर्जन घरों का सर्वे कर 10 लोगों को नोटिस दिए गए और अवैध कनेक्शन कटवाए। सफीदों ब्लॉक में खंड समन्वयक बलवान सिंह ने पाजू कलां में व अलेवा में खंड समन्वयक ईश्वर सिंह ने गांव बधाना में जल संरक्षण अभियान के तहत लोगों को नोटिस दिए।

यह भी पढ़े : Faridabad News : सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों को किया सम्मानित