• सेमीफाइनल और फाइनल में उज्बेकिस्तान की दोनों खिलाडिय़ों को मात दे जीता स्वर्ण

Jind News (आज समाज) जींद। एशिया फेंसिंग कनफेडरेशन (एफसीए) के तत्वावधान में एशियाई कैडेट कप 2025 का भारत में 19 सितंबर से 22 सितंबर तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोट्र्स परिसर में हल्द्वानी उत्तराखंड में भारतीय तलवारबाजी संघ द्वाराआयोजित कराया जा रहा है। आयोजन के दूसरे दिन 20 सितंबर को जींद की प्राची सैनी ने गोल्ड मेडल जीत कर भारत के झंडे को बुलंद किया। प्राची सैनी ने सेमीफाइनल और फाइनल में उज्बेकिस्तान की दोनों खिलाडिय़ों को मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आयोजन का उद्घाटन किया और राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कहा की उत्तराखंड प्रदेश खेल का पावर हाउस बनने की दिशा में अग्रसर है। एशियाई फेंसिंग कन्फेडरेशन अध्यक्ष और भारतीय तलवारबाजी संघ के प्रमुख सचिव राजीव मेहता ने बताया एशिया कप में 17 देशों और एशिया भर से कई प्रतिभाशाली कैडेट तलवारबाज भाग लेने आए हैं।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्राची ने हमेशा अपने खेल का लोहा मनवाया

यह आयोजन उत्तराखंड में वैश्विक प्रतिस्पर्धा लाएगा और अगली पीढ़ी के एथलीटों को प्रेरित करेगा। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्राची ने हमेशा अपने खेल का लोहा मनवाया है और अपने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करके अपने जीत के सफर को जारी रखा है। प्राची भारत के तलवारबाजी के उत्तम खिलाडिय़ों में से एक है। अनेकों मेडल प्राप्त करने वाली प्राची ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाला।

भारतीय तलवारबाजी संघ के सचिव एवं एशिया तलवारबाजी  संघ के अध्यक्ष राजीव मेहता ने प्राची की प्रशंसा करते स्वर्ण पदक पहनाया और बधाई दी। प्राची अपना खेल प्रशिक्षण जींद से शुरू किया और अपने प्रारंभिक कोचों से सीख कर विभिन्न कैटेगरी में नेशनल चैंपियन बनी। हाल ही में प्राची विजय भारत फाउंडेशन अहमदाबाद गुजरात में प्रशिक्षण ले रही हैं।

प्राची डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद की 11वीं क्लास की छात्रा है। छोटी सी उम्र में  इन उपलब्धियां से प्राची के स्कूल,  परिवार और कॉलोनी में हर्ष और उल्लास का माहौल है।

यह भी पढ़े : Jind News : विश्व रिकॉर्ड के साक्षी बने जींद के चित्रकार