Jind News आज समाज) जींद। जिला कांग्रेस भवन में शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित ज्वाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिषीपाल सरंपच ने की। इस मौके पर पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, महाबीर गुप्ता, राजू लखीना, दिनेश डाहौला, अमनदीप बेलरखां समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश को आजादी दिलाई और आधुनिक भारत का निर्माण किया।

शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर दिया विशेष जोर

उन्होने देश के विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू की। हरित क्रांति से देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। सिंचाई के लिए बड़े-बड़े बांध बनवाए। शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया। देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई। विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी को बढावा दिया। देश के आर्थिक विकास को लेकर पंच वर्षीय योजनाएं बनाई। उद्योगों पर विशेष जोर दिया।

उनकी विदेश नीति ने विश्व को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि उनकी नीतियां और सिद्धांत को अपनाना आज के दौर मे भी सही है। देश की तरक्की में पंडित जवाहर लाल के योगदान को भुलाया नही जा सकता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

यह भी पढे : Jind News : राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं ने सीखे कराटे के गुण