• बाइ डिफाल्ट नहीं बल्कि लोगों के मतों से पहुंचा हूं विधानसभा : देवेंद्र चतरभुज अत्री

Jind News (आज समाज) जींद। उचाना हलके के अलेवा गांव में चाणक्य ग्लोबल स्कूल में बहन मिलन समारोह का आयोजन किया। हलके के गांव-गांव से दो हजार के करीब महिलाएं पहुंची। महिलाओं ने विधायक को रक्षासूत्र बांधा। महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम स्थल पर जगह भीड़ अधिक होने के चलते कम पड़ गए। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह एवं हिसार लोकसभा सांसद जयप्रकाश पर जमकर निशाना साधा।

महिलाओंं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण पंचायतों के चुनाव में  दिया

विधायक ने कहा कि पहले जीतने वाले लोग दिल्ली, चंडीगढ़ जाकर बैठते थे। लोगों का विश्वास घटता जा रहा था। उचाना के मतदाताओं ने भाजपा,  मेरे पर विश्वास जताया कर विधानसभा भेजने का काम किया। सप्ताह में छह दिन आप लोगों के बीच रहता हूं। जो लोग जीत कर दिल्ली, चंडीगढ़ बैठते थे उनसे उचाना हलके के लोगों ने पीछा छुड़वाया है। पहले वाला समय गया। भाजपा की सरकार जो सेवाएंए परियोजनाएं लेकर आई है वो कोई नहीं लेकर आ सकता। महिलाओंं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण पंचायतों के चुनाव दिया। सीएम नायब सिंह सैनी घोषणा कर चुके है कि लाडो योजना भी जल्द शुरू होगा। जयप्रकाश पर बोलते हुए अत्री ने कहा कि खुद के गिरेहबान में झांके की उसके बेटे के कितने वोट आए हंै। मेरे को कलायत में भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

मुझे जनमत मिला है जनता ने चुनाव जीता कर विधानसभा भेजा है, बाइ डिफाल्ट नही बना हूं। बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी देकर हमारी सरकार ने इतिहास बनाने का काम किया है। आज बड़े-बड़े पदों पर गरीब परिवारों के बेटे, बेटी नौकरी लग रहे है। ये शुरूआत पूर्व सीएम मनोहर लाल ने की थी जो निरंतर आज जारी है। 50 साल तक हलके में राजनीति कर चुके है कभी कोई उद्योग उचाना में लेकर आए थे क्या।

उचाना हलके के लिए आईएमटी की घोषणा

आईएमटी की घोषणा उचाना हलके के लिए हमारी सरकार ने की। यहां पर अब रोजगार होंगे उद्योग लगेंगे। जमीन के भाव आसमान पर होंगे। किसानों को इसका फायदा होगा। विधायक ने कहा कि सन्नी दयोल का एक फिल्मी डायलॉग था कि अभी मैंने चलना शुरू किया है, रफ्तार तो अभी बाकी है।

करीब नौ महीने हुए हैं, जो लोग 50 साल के राजनीति जीवन में लोगों की मदद नहीं कर सकें नौ महीने के कार्यकाल में उनसे अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद कर चुका हूं। चुनाव से पहले जो वायदे किए थे उन वायदों को पूरा करने का काम करूंगा। अंतिम पक्ति के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम हमारी सरकार कर रही है।

यह भी पढ़े : 500 Rupee Notes Update : 500 के नोटों पर प्रतिबंध को लेकर चर्चा हुई तेज ,देखे अपडेट