Jind News : ढाबा संचालक से बदमाशों ने मांगा हफ्ता, जमकर की तोडफ़ोड़

0
102
Miscreants demanded weekly payment from the dhaba owner and vandalized the place.
ढाबे पर की गई बदमाशों द्वारा तोडफ़ोड़।
  • हफ्ता न देने पर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
  • पुलिस ने एक को नामजद कर 10-12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया

Jind News(आज समाज नेटवर्क) जींद। सफीदों स्थित पानीपत रोड पर रजबाहा नंबर तीन के पास स्थित एक ढाबा संचालक से कुछ युवकों ने हफ्ता मांगा। शहर थाना सफीदों पुलिस ने ढाबा संचालक की शिकायत एक युवक को नामजद कर 10-12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों ने ढाबा संचालक को कहा कि आपका होटल बहुत चला हुआ है, इसलिए दस हजार रुपये प्रति सप्ताह देना होगा। जब ढाबा संचालक ने विरोध किया तो आरोपितों ने ढाबे में तोडफ़ोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपितों ने अपने 10-12 साथियों को और बुला लिया और  सभी ने आते ही ढाबे में तोड़ फोड़ करनी शुरू कर दी।

राहड़ा मोहल्ला निवासी शुभम ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सफीदों से पानीपत रोड पर ढाबा चलाता है। सोमवार सुबह चार बजे वह अपने ढाबे पर मौजूद था। तीन-चार अज्ञात युवक एक स्कोरपियों में आए, जो बिना नंबर पलेट की थी। आते ही आरोपितों ने उसे धमकी देनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि आपका ढाबा बहुत चला हुआ है। यहां काफी बस आकर ठहरती हैं। उसने अपना नाम तपन बताया। उसने कहा कि उसे हर सप्ताह 10 हजार रुपये चाहिए। शुभम ने जब पैसे देने से मना किया तो आरोपितों ने अपने 10-12 साथियों को और बुला लिया। सभी ने आते ही ढाबे में तोड़ फोड़ करनी शुरू कर दी।

इसमें आरोपितों ने ढाबे के शीशे, फ्रीज, कुर्सी व अन्य सामान तोड़ दिया। उसने डायल 112 पर फोन किया। आरोपित तुरंत मौके से फरार हो गए। सफीदों शहर थाना पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। सीआईए सफीदों भी आरोपितों की तलाश में जुट गई लेकिन अभी तक आरोपितों का कोई पता नहीं चला। शहर थाना सफीदों के कार्यकारी थाना प्रभारी सुभाष ने कहा कि पुलिस ने तपन को नामजद कर 10-12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपितों को काबू कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े:-Massive fire breaks : गाजियाबाद की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में भीषण आग