- भारतीय सेना में शामिल होकर कैडेट देश की सेवा कर सकते हैं
(Jind News) जींद। 15 हरियाणा बटालियन द्वारा आयोजित किए गए एनसीसी कैंप के सातवें दिन एनसीसी कैडेटों के लिए व्याख्यान आयोजित किया गया। इस व्याख्यान में कम्युनिकेशन और लेटेस्ट ट्रेंड पर चर्चा की गई। व्याख्यान में कैडेटों को प्रभावी कम्युनिकेशन के तरीकों और नवीनतम ट्रेंड्स के बारे में जानकारी दी गई। कैंप कमांडर ने एनसीसी कैडेटों को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आवश्यक योग्यताओं, प्रक्रियाओं और सुझावों के बारे में चर्चा की।
उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होने के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय सेना में शामिल होकर कैडेट देश की सेवा और राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान कर सकते हैं। कैंप कमांडर का व्याख्यान एनसीसी कैडेटों के लिए बहुत प्रेरणादायक था।
यह प्रतियोगिता कैडेट्स के लिए एक मूल्यवान अनुभव
इसने उन्हें भारतीय सेना में शामिल होने के विभिन्न लाभों के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। दिन की गतिविधियों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी शामिल रही। जिसमें कैडेट्स ने एनसीसी कैंप के दौरान आयोजित की गई गतिविधियों एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। यह प्रतियोगिता कैडेट्स के लिए एक मूल्यवान अनुभव था। जिसने उनके सामान्य ज्ञान में वृद्धि की और उन्हें एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्रदान किया।
यह भी पढ़े : Jind News : धमतान साहिब व जींद दो स्टेशन पर होगा हजूर साहिब नांदेड ट्रेन का ठहराव