- सभी पार्टियां अब आपस में नही, मुद्दों को लेकर भाजपा के खिलाफ लड़े
(Jind News) जींद। जजपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हरियाणा के हिस्से का पानी रोक कर भांखड़ा डैम पर ताला लगाया है। वहां पर कुछ लोगों के साथ दुव्र्यवहार कर बंधक बनाया लेकिन प्रदेश सरकार हरियाणा के किसानों को पानी दिलवाने के लिए कोई काम नही कर रही। सरकार केंद्र की कठपुतली बनी हुई है।
जजपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला रविवार को जजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चौटाला ने कहा कि जजपा संगठन की मजबूती के लिए काम कर रही है। वह भाजपा की नाकामियों को लेकर जल्द ही प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाएगी। जहां पर जनता को भाजपा की गलत नीतियों से जागरूक किया जाएगा। देश में हिंदू व मुस्लिम तो प्रदेश में जातीय मुद्दों पर राजनीति भाजपा कर रही है।
सभी पार्टियों को प्रदेश के वर्तमान मुद्दों को लेकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लडऩे की जरूर
भाजपा के मध्य प्रदेश के मंत्री ने देश की जाबांज बेटी सोफिया कुरैसी पर भी गलत टिप्पणी कर अपनी व पार्टी की नीति को उजागर किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा अगर पानी पर फैसला जल्द नहीं आता तो वह भांखड़ा व एसवाईएल के पानी के लिए आंदोलन करेंगे ताकि प्रदेश के किसानों को फसलों के लिए प्रर्याप्त पानी मिल सके। चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश की सभी पार्टियों को प्रदेश के वर्तमान मुद्दों को लेकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लडऩे की जरूरत है। आज प्रदेश में अपराध चरम पर है।
महिलाओं की आबरू से खिलवाड़ हो रहा है। भाजपा के केंद्र सरकार पंजाब से हरियाणा के हिस्से का पानी दिलवाने से पीछे हट रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर सभी दल जनता के मध्य जाएं। इस अवसर पर जिला प्रधान जोरा सिंह, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, जिला प्रैस प्रवक्ता विकास जांगड़ा, सुनील कंडेला, कर्मपाल ढुल, गुरदीप सांगवान, जयपाल मलिक, सुशीला मलिक, कृष्णा बधाना, अमिता ढांडा व नीलम मौजूद रही।
यह भी पढ़ें : Faridabad News : कमिश्नर धीरेन्द्र खडग़टा के आदेश में शुरू हुई नालों की सफाई