• गौरव सिंगला अध्यक्ष और लोकेश गर्ग महासचिव नियुक्त

(Jind News) जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने संगठन की युवा ईकाई का गठन करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। गांधी नगर निवासी गौरव सिंगला को युवा इकाई का अध्यक्ष तथा भिवानी रोड निवासी लोकेश गर्ग को महासचिव नियुक्त किया गया है। इन दोनों पदाधिकारियों को संगठन के प्रदेश स्तर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। गौरव सिंगला और लोकेश गर्ग आपसी सहमति से एक सप्ताह के भीतर अपनी पूर्ण युवा कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव सिंगला और महासचिव लोकेश गर्ग ने कहा कि वे संगठन की नीतियों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप समाज हित में कार्य करेंगे। इन दोनो पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने जो विश्वास उन पर जताया है वे उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

परिचय सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए चलाएंगे सक्रिय अभियान

आगामी सात सितंबर को जींद में आयोजित होने वाले परिचय सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए वे सक्रिय अभियान चलाएंगे ताकि अधिक से अधिक विवाह योग्य युवक व युवतियां पंजीकरण करवा सकें और इस आयोजन को सफल बनाया जा सके। इन नियुक्तियों पर जींद की अनेक सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़े : DA Hike Update : कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की संभावना