- परिजनों ने बताया कि पांव फिसल कर गिरने से चली लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली
- पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा
Jind News, आज समाज , जींद। सफीदों स्थित वार्ड 12 में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से फिलिंग स्टेशन संचालक की मौत हो गई। गोली मृतक के लाइसेंसी रिवाल्वर से चली है। शहर थाना सफीदों पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सफीदों के वार्ड नंबर 12 निवासी दीपक (52) सफीदों में फिलिंग स्टेशन चलाता था। बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में गोली लगने घायल हालात में नागरिक अस्पताल सफीदों ले जाया गया।
हालातों का लिया जायजा
गोली खोपड़ी में लगी थी। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना सफीदों प्रभारी एसएफएल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। मृतक के बेटे दीपांशु ने पुलिस को बताया कि उसकी पिता दीपक सुबह तैयार होकर फिलिंग स्टेशन जा रहे थे।
उनका लाइसेंसी रिवाल्वर भी उनके पास था। उसी दौरान उनका अचानक पांव फिसल गया और गिर गए। जिसके साथ उनके रिवाल्वर से गोली चल गई और जो खोपड़ी में जा लगी। शहर थाना सफीदों पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैप दिया है।
शहर थाना सफीदों प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक के बेटे ने गिरने के कारण चली गोली से उसके पिता की मौत होना बताया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढे : Jind News : जिला जींद निपुण से निपुणता की ओर