• आर्टिस्टिक युगल लड़कों में हिमांशु, हर्ष, सुमित, अभिषेक, देवांश,  आर्यन रहे प्रथम

Jind News(आज समाज) जींद। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक तथा योग एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि जींद जिला का योगदान योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। क्योंकि जींद से दो बच्चों ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त कर जींद का गौरव बढ़ाया है।

डॉ. विद्यार्थी जिला चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में योग साधकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दो दिन चली इस प्रतियोगिता में 90 युवाओं सहित 160 विधाओं ने भाग लिया। जिसमें प्रत्येक उम्र के आयु वर्ग का उत्साहजनक प्रदर्शन रहा। उन्होंने बताया कि 29-30 अगस्त को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भी जिला योगासन खेल संगठन के द्वारा डीएवी स्कूल अर्बन स्टेट में किया जाएगा।

जिलास्तीरय योग प्रतियोगिता के परिणाम

आर्टिस्टिक युगल में लड़कों में हिमांशु, हर्ष, सुमित, अभिषेक, देवांश,  आर्यन प्रथम स्थान पर रहे। वहीं अंकुश, परीक्षित, दिग्विजय, सौरभ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक युगल लड़कियों में नेहा, आंचल, शुभम, अंजली,  मनस्वी, एंजेल रेढू प्रथम स्थान पर तथा जाहनवी, अनिका द्वितीय स्थान पर व गरिमा, मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रही। आर्टिस्टिक सिंगल में प्रथम स्थान पर सुमित, अर्पित, हर्षित लड़कों में तथा लड़कियों में मैत्री आंचल, अनु, ज्योति प्रथम स्थान पर रही।

इसी में ही द्वितीय स्थान पर दिग्विजय, अंशुल, स्नेहा,  ज्योति, मानवी व तृतीय स्थान पर काफी तथा अंजू रही। रिदमिक युगल में लड़कों में प्रथम स्थान पर देवांश, अर्पित, हिमांशु, हर्ष, रोहित, अभिषेक रहे। वहीं लड़कियों में रिदमिक युगल में ही मनस्वी, एंजेल रेढू, ललिता, काफी,  ज्योति, सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी में द्वितीय स्थान पर लड़कों में शुभम, यश व लड़कियों में गरिमा व मीनाक्षी रही। ट्रेडिशनल में प्रथम स्थान पर हार्दिक, अंकुश, चेतन, स्नेहा, अंशिका, वरीयता रहे तथा द्वितीय स्थान पर शौर्य, हर्षित, विजय, परिधि, नेहा व अंजली रहे। डीएवी प्राचार्या रश्मि विद्यार्थी,   डा. धर्मदेव विद्यार्थी व योग अध्यक्षों ने सभी खिलाडिय़ों को मेडल पहना कर सम्मानित किया व भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

यह भी पढ़े : Tiranga Yatra : मनोहरपुर में डिप्टी स्पीकर की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा