• व्हाट्सअप ग्रुप बना कर दी जा रही नित नई-नई जानकारी : क्षितिज गुप्ता

(Jind News) जींद। रॉकेट लर्निंग की ओर से जिला कॉर्डिनेटर क्षितिज गुप्ता ने बेलरखां आंगनवाड़ी में हमीरगढ़, सुरजेवाला, अंबरसर, बेलरखां की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में सर्कल सुपरवाइजर रेखा रानी ने भी भाग लिया। रेखा रानी ने बताया कि रॉकेट लर्निंग की ओर से जिला कॉर्डिनेटर क्षितिज गुप्ता ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कम आय वाले माता-पिता और छोटे आकार की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को छोटे खेल आधारित शिक्षण गतिविधियां प्रदान करना रहा ताकि बच्चे को हर दिन आनंदपूर्ण और सशक्त बनाया जाए। जिला कॉर्डिनेटर क्षितिज गुप्ता ने बताया कि सामुदायिक शिक्षा में निरंतर सीखना ही हमारी मुख्य विशेषता है। सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को व्हाट्सअप ग्रुप बना कर नित नई-नई जानकारी दी जा रही है।

छोटी-छोटी वीडियो के द्वारा नई तकनीक से अवगत करवाया जा रहा

छोटी-छोटी वीडियो के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ओर अभिभावकों को नई तकनीक से अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह छोटे आकार के वीडियो शायद इतने बड़े बदलाव की तरह न दिखें लेकिन इनसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अभिभावकों के बीच प्रौद्योगिकी के अनुकूल होने की क्षमता में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। रॉकेट लर्निंग ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पोषण अभियान को लागू करके आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाया है।

पोषण अभियान में पोषण भी ओर साथ मे पढ़ाई भी पर जोर दिया। जिला कॉर्डिनेटर क्षितिज गुप्ता ने बताया कि तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों को व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से पोर्टल पर ऑनलाइन जोडऩे का अभियान शुरू किया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को समय के साथ अपडेट किया जा रहा है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो ओर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सपनों को साकार किया जा सके।

यह भी पढ़े : PM Svanidhi Yojna : अगर आप भी अपने कारोबार के लिए लोन लेना चाहते है तो सरकार की इस योजना का उठाये लाभ