Three Naxals Killed In Jharkhand, (आज समाज), रांची: झारखंड के गुमला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। गुमला के पुलिस अधीक्षक हरिस बिन ज़मान और IG (ऑपरेशन) और झारखंड पुलिस के प्रवक्ता माइकल राज एस ने तीन माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुठभेड़ आज सुबह लगभग 8 बजे विष्णुपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक जंगल में हुई और मारे गए तीनों नक्सली प्रतिबंधित माओवादी गुट झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के सदस्य थे।

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh News: बीजापुर जिले में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या

मारे गए उग्रवादियों में से एक छोटू

झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस से मिलकर बनी सुरक्षा टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।  झारखंड पुलिस मुख्यालय के अनुसार, मारे गए उग्रवादियों में से एक की पहचान छोटू के रूप में हुई, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम था। घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए। गुमला के पुलिस अधीक्षक हरिस बिन ज़मान और IG (ऑपरेशन) और झारखंड पुलिस के प्रवक्ता माइकल राज एस ने तीन माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की। 

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh Naxalism: बीजापुर जिले में आईईडी विस्फोट, चपेट में आया एक किशोर

हजारीबाग जिले में भी मार गिराए थे 3 शीर्ष नक्सली

्रपुलिस के अनुसार घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं। और खबर लिखे जाने तक सर्च आॅपरेशन जारी था। बता दें कि इस महीने की शुरूआत में, झारखंड के हजारीबाग जिले में नक्सल विरोधी आॅपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन शीर्ष नक्सलियों को मार गिराया था, जिनमें एक ऐसा नक्सली भी था, जिस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था। साथ ही तीन एके-47 राइफल भी बरामद की गईं।

इस नक्सली पर था 1 करोड़ रुपए का ईनाम

पुलिस व सुरक्षा बलों के सूत्रों के मुताबिक मारे गए नक्सलियों की पहचान सहदेव सोरेन, सेंट्रल कमेटी सदस्य (जिस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था), रघुनाथ हेम्ब्रम, स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य (जिस पर 25 लाख रुपए का इनाम था) और कमेटी सदस्य वीर सेन गंजू (जिस पर 10 लाख रुपए का इनाम था) के रूप में हुई। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाले गृह मंत्रालय ने भारत को नक्सल मुक्त करने की समयसीमा मार्च 2026 तय की है।

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh Naxalism: दंतेवाड़ा में 12 नक्सलियों का सरेंडर, 28.50 लाख था ईनाम