Road Accident In Deoghar, (आज समाज), रांची: झारखंड के देवघर में दो वाहनों की भिड़ंत में 6 कांवड़ियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज अलसुबह मोहनपुर थानांतर्गत जामुनिया जंगल के पास बस और गैस सिलेंडर के बीच जोरदार टक्कर हुई। हालांकि यातायात पुलिस के साथ ही अन्य सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं।

दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत : यातायात पुलिस

दुमका क्षेत्र के महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा (Shailendra Kumar Sinha) ने बताया, कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है और घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया  है। शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

बासुकीनाथ मंदिर जा रहे थे कांवड़िये

शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। देवघर के उप-मंडल अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि कांवड़िये बासुकीनाथ मंदिर जा रहे थे। हालांकि, यातायात पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं बीजेपी निशिकांत दुबे  सांसद ने कहा है कि हादसे में 15 से ज्यादा श्रद्धालु मारे गए हैं।

18 श्रद्धालुओं की जान गई : बीजेपी सांसद : निशिकांत दुबे

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी दुर्घटना में मरने वालों की संख्या ज्यादा बताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में, श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान, बस और ट्रक की टक्कर में 18 श्रद्धालुओं की जान चली गई। बता दें कि झारखंड के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर (Baba Baidyanath Temple) में इन दिनों श्रावणी मेले के चलते शिव भक्तो की भारी भीड़ है। सावन में झारखंड के साथ ही यूपी, बिहार व पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं।

ये भी पढ़ें : Jharkhand Accident: दुमका में आटो-ट्रक के बीच टक्कर, 4 लोगों की मौत, कुछ घायल