• स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू एक दूरदर्शी राजनेता, धर्मनिरपेक्ष मानवतावादी और प्रख्यात लेखक थे : डॉ. राजेश भाटिया

Faridabad News(आज समाज) फरीदाबाद। एनआईटी मार्किट एक स्थित डॉ. अनिल मलिक सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, में बाल दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मोत्सव को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश भाटिया द्वारा किया गया। जिनके निर्देशन में बच्चों के लिए विविध सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का सुंदर आयोजन हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा जवाहरलाल नेहरू जी पर प्रेरणादायक भाषणों से हुई, जिसमें छात्रों ने चाचा नेहरू के जीवन, विचारों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और बच्चों के प्रति उनके स्नेह के बारे में विस्तार से बताया। शिक्षकों ने भी नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं आदर्शों से छात्रों को अवगत कराया।

बच्चों में चिप्स, टॉफ़ी और मिठाइयां की गईं वितरित

उत्सव के अंत में डॉ. राजेश भाटिया सहित सभी शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर केक काटा और हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया। बच्चों में चिप्स, टॉफ़ी और मिठाइयां वितरित की गईं।  जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर हंसी, उल्लास और रंगीन गतिविधियों से गूंजता रहा और बच्चों में अपार उत्साह देखने को मिला।

इस शुभावसर पर जयपाल चौधरी, श्रवण चौधरी, अनिल शर्मा, अनिल कुमार, प्राची रश्मी(शाखा प्रबंधक-इंडसइंड बैंक), ललिता चौधरी (लोन टीम-इंडसइंड बैंक) अतिथिगण तथा स्कूल कमेटी के सदस्यों में जनक भाटिया, मोक्षित भाटिया, रांजय भाटिया, मनोज रतड़ा, सदस्यगण में रिंकल भाटिया, गगन अरोड़ा, अमित नरूला, प्रेम बब्बर, सचिन भाटिया, भारत कपूर, व् शिक्षकगण में निशी अदलखा, सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, नीलम सचदेवा, रेखा जोहरा, नेहा चौहान, रेखा वाधवा, नीतू भाटिया, संदीप कौर, मोनिका मुद्गिल, चाहत नागी, सुनीता शर्मा, सीमा भाटिया, नीतू रहेजा, कु. हर्षिता, रजनी खस, अनु भाटिया, मान्या रतड़ा, शोभा शर्मा, इंदु देसवाल, अशोक बैसला, विकास शर्मा, रुबीना, प्रियंका उपस्थित रहे।

यह भी पढे : Jind News : पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे : रिषीपाल हैबतपुर