मौसम विभाग ने 8 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट किया जारी, प्रदेश में 18 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। जिन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उनमें करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत और सोनीपत शामिल है। पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर आज सुबह से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। कुरुक्षेत्र के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है। वहीं मंगलवार को गुरुग्राम, हिसार, सिरसा, नूंह, झज्जर, करनाल के घरौंडा और नारनौल में बारिश हुई।

मौसम विभाग ने 18 जुलाई तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक अब तक प्रदेश के 4 जिलों में 300 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। प्रदेश में अब तक औसतन 171.7मिमी बारिश दर्ज की गई है। जोकि सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा है।

अंबाला सबसे गर्म जिला रहा

हरियाणा में मंगलवार को अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया, लेकिन पूरे प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। प्रदेश का सबसे गर्म जिला अंबाला रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रोहतक के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें : हिसार में प्रिंसिपल की हत्या के विरोध में आज सभी निजी स्कूल रहेंगे बंद

ये भी पढ़ें : हिसार में तेजधार हथियार से होटल संचालक को काटा, मौत