मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट किया जारी
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा में बारिश को लेकर सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया। यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में आॅरेंज व बाकी शेष 20 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मध्यम व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है। वहीं हरियाणा के 6 जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। जिन जिलों में बारिश हो रही है।
उनमें अंबाला, सोनीपत, रोहतक, हिसार, चरखी दादरी और कुरुक्षेत्र शामिल हैं। बाकी जिलों में भी बादल छाए हुए है। यमुनानगर में रात को भी बारिश हुई। यहां तेज हवा में छप्पर से सारण जाने वाले रास्ते पर पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे रास्ता ब्लॉक हो गया। अंबाला में जंडली अंडरपास में जलभराव हो गया।
27 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर
इससे पहले सोमवार को भी 14 जिलों में दिनभर रुक रुक पर हुई बारिश हुई थी, जिसके कारण जलजमाव की तस्वीरें भी सामने आई थीं। मौसम विभाग की मानें तो मौसम का ये रूप 27 अगस्त तक जारी रहेगा। हालांकि इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है।
यमुनानगर में हुई सबसे अधिक बारिश
इस मानसूनी सीजन में अभी तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है और सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में हुई है। यहां पर बारिश का आंकड़ा 900 एमएम के करीब पहुंच चुका है, जबकि सिरसा में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है।
कल अंबाला, यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने कल सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 25 से 50 प्रतिशत व अंबाला, यमुनानगर, कैथल, जींद, हिसार, रोहतक में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। अंबाला, यमुनानगर में यलो अलर्ट किया गया है।
28 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में आएंगी कमी
28 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। इस दिन किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।