Isabgol With Curd: गर्मी के मौसम में लोग अपनी डाइट में ऐसी चीज़ें शामिल करते हैं, जो पेट को ठंडा रखती हैं। दही एक ऐसा ही खाद्य पदार्थ है, जो न सिर्फ़ आपके पेट को ठीक रखता है, बल्कि आपको कई अन्य लाभ भी देता है। आज हम आपको दही में इसबगोल मिलाकर खाने के फ़ायदों के बारे में बताएँगे-

दही के साथ इसबगोल खाने के फ़ायदे Isabgol With Curd

रोग प्रतिरोधक क्षमता

जब आप इसे दही में मिलाकर खाते हैं, तो यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही, मेटाबॉलिज़्म भी अच्छा रहता है।

अपच, पेट फूलने की समस्या नहीं

इसके अलावा, इन दोनों चीज़ों को एक साथ मिलाकर खाने से अपच, पेट फूलने की समस्या नहीं होती।

अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं

इससे शरीर में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जो आंतों को चिकनाई देते हैं और मल त्याग को आसान बनाते हैं।

वज़न को कम करने में मदद

इसके अलावा, दही खाने का यह तरीका आपके वज़न को कम करने में मदद करेगा। साथ ही, आपको एसिडिटी से भी राहत मिलेगी।

हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा

दही का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।

इंसुलिन का स्तर बेहतर

इसबगोल और दही का एक साथ सेवन करने से इंसुलिन का स्तर बेहतर होता है।

दही और इसबगोल कैसे खाएँ Isabgol With Curd

  1. रात को सोने से पहले, एक कटोरी ताज़ा दही में एक चम्मच इसबगोल मिलाकर खाएँ,
  2. इससे सुबह आपका पेट आसानी से साफ़ हो जाएगा।
  3. सुबह नाश्ते से पहले, एक कटोरी दही में एक चम्मच इसबगोल मिलाकर खाएँ।
  4. दोपहर के भोजन के बाद, एक कटोरी दही में एक चम्मच इसबगोल मिलाकर खाएँ।
  5. आप रोज़ाना दोपहर के भोजन के बाद दही और इसबगोल का सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Tips to Get Rid of Ants: लाल और काली चींटियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

ये भी पढ़ें : Sendha Namak for Sawan Fast: सेंधा नमक को सामान्य नमक से ज़्यादा क्यों इस्तेमाल किया जाता व्रत में